बीडीसी बंगाणा की बैठक संपन्न, जनता की समस्याओं के समाधान में निभाएं सकारात्मक भूमिका:कृष्णपाल

by
ऊना, 26 फरवरी: बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत आज पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, सीडीपीओ हरीश मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में वर्ष 2021-22 के दौरान गोविंद सागर झील में चलने वाले रूटों की नीलामी बारे चर्चा की गई तथा नीलामी कमेटी का गठन भी किया गया। मोटर वोटों की पासिंग प्रक्रिया व चालक के लाईसेंस बारे भी विस्तार से चर्चा की गई।
जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने सभी बीडीसी सदस्यों से आहवान किया कि वे इस मंच पर जनहित मुद्दों को उठाकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ हर गरीब तक पहुंचे इनके लिए सभी सदस्य अपनी सकारात्क भूमिका निभाएं। बैठक के दौरान खंड विकास कार्यालय और बाल विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुराने कार्यों को जल्द पूरा करें, नए कार्यों की रूपरेखा बनाएं : इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने बड़सर उपमंडल के अधिकारियों को दिए नए बजट की तैयारी के निर्देश बड़सर 02 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को यहां उपमंडल स्तर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकता, तय समय में पूरे करें सभी काम: विक्रमादित्य सिंह

विधानसभा परिसर में बैठक कर लिया धर्मशाला के विकास कार्यों का ब्योरा,  मौके पर जाकर किया सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर 21 वर्ष के युवा किसान की गोली लगने से मौत , 12 से ज्यादा घायल, हरियाणा पुलिस का इंकार – आंसू गैस के गोलों के कारण पंधेर डल्लेवाल की बिगड़ी , लेकिन फिर भी उन्हीनों कहा के हम आगे होंगे

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच खनौरी बॉर्डर पर 21 वर्षीय युवा किसान की मौत गोली लगने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 राज्यों के 96 स्टॉल सजे, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र : सरस मेले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में इंदिरा मार्केट मंडी में आयोजित सरस मेले का शुभारंभ आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए...
Translate »
error: Content is protected !!