धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकता, तय समय में पूरे करें सभी काम: विक्रमादित्य सिंह

by
विधानसभा परिसर में बैठक कर लिया धर्मशाला के विकास कार्यों का ब्योरा,  मौके पर जाकर किया सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण
एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शुक्रवार को तपोवन विधानसभा परिसर में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्मशाला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, प्रमुख सचिव शहरी विकास देवेश कुमार, निदेशक शहरी विकास नीरज कुमार, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से धर्मशाला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का सिलसिलेवार ब्योरा लिया।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और वे व्यक्तिगत तौर पर धर्मशाला के विकास से संबंधित प्रत्येक परियोजना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बैठक में स्मार्ट सिटी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत धर्मशाला में चल रहे प्रत्येक कार्य की समीक्षा कर इन्हें प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगर निगम सहित सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे स्ट्रीट लाइट, पार्किंग निर्माण, रास्तों के चैड़ीकरण और अन्य सभी विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व उन्होंने फव्वारा चैक धर्मशाला का दौैरा कर अधिकारियों को इसके सौंदर्यीकरण कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं के लिए किसी प्रकार से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता अनुसार सरकार हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाएगी।
थाथरी, भागसूनाग-टउ चैला और दाड़नू-इंद्रूनाग सड़क के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ धर्मशाला के थाथरी गांव पहुंचकर वहां पीएमजीएसवाई स्टेज थ्री के अन्तर्गत लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे सांबर लाहड़ से थाथरी गांव के सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नाबार्ड के तहत 6 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से बन रही भागसूनाग- टउ चैला- बनगोटू रोड और 4 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माणाधीन दाड़नू- इंद्रूनाग- चैल सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से धर्मशाला में यातायात की व्यवस्था सुगम होने के साथ शहर की सड़कों में भीड़-भाड़ से निजात मिलेगा। इसके अवाला यहां पर्यटन की नवीन संभावनाएं उत्पन्न होने से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और तय समयावधि में इन्हें पूरा किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : मौसंबी की बहार, एचपी शिवा परियोजना से बकारटी में भी आई, गांव बकारटी के 24 किसानों की भूमि पर लगाए गए हैं 2300 पौधे

शुरुआती दौर में ही उत्तम क्वालिटी के फल दे रहे हैं ये पौधे हमीरपुर 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंे फलों और अन्य नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर स्थित घोलटी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का किया आयोजन

चम्बा : शशि ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा अतिरिक्त कार्यभार के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर स्थित घोलटी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते – DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। ये ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर...
Translate »
error: Content is protected !!