एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री  : कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल किया जा सकता है कोई भी लक्ष्यः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गत सांय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन एक संकल्प-आगाज नए युग का’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
May be an image of 2 people, dais and text
उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा कर रहा हूं और 11 विधायक छात्र जीवन में एनएसयूआई की राजनीति से निकले हैं।
May be an image of 5 people, people dancing and wedding आज कुछ लोग टिप्पणी करते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ‘मित्रों की सरकार’ है। तीस वर्ष से यह मित्र ही चुनाव जीतकर विधायक बन रहे हैं। लंबे संघर्ष के बाद वह विधायक बने क्योंकि मतदाताओं ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा और आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
May be an image of 3 people, dais and text
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की यादों को सांझा करते हुए कहा कि 40 वर्ष पहले मैंने इसी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया था। आज जब मैं सभागार में आता हूं तो अपनेपन का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं रहा और हम चार भाई-बहन हैं। मेरी माँ को हमेशा मेरी चिंता रहती थी। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता साथ-साथ चलती है, लेकिन चुनौतियों से विचलित नहीं होना चाहिए और कड़ी मेहनत से सफलता निश्चित प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह भी इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। यहां से निकले छात्रों ने पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
May be an image of one or more people, people smiling, table and crowd
मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा मानना है कि क्षेत्रीय विश्वविद्यालय सही नहीं है क्योंकि इससे छात्रों का व्यक्तित्व विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है। बड़े विश्वविद्यालयों में सभी क्षेत्रों के छात्र अध्ययन के लिए आते हैं, जहां उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में कई बदलाव आए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम प्रदेश के लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। राज्य सरकार ने 6 हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। विधवाओं और एकल नारियों के 23 हजार बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह फैसले कड़वे जरूर लग सकते हैं, लेकिन इनका मीठा स्वाद आने वाली पीढियों को अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इन फैसलों में युवाओं का साथ चाहिए, ताकि प्रदेश का आने वाला कल उज्ज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर 3 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिसे वंचित वर्ग के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है, क्योंकि जो वर्ग अपनी आवाज नहीं उठा सकते उनका भी प्रदेश की संपदा में हिस्सा है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित ने भी कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति दी।
May be an image of 4 people and crowd
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा, विवेक शर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, कौशल विकास निगम के समन्यवक अतुल कड़ोहता, महाधिवक्ता अनूप रतन, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह, एनएसयूआई के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जस्टिस अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

सोलन :  पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल आज यहां लोकार्पण किया।    ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा, चंबा तथा उना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा : मंडलायुक्त ए शायनामोल ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के भी दिए निर्देश

धर्मशाला, 28 दिसंबर। कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा, उना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इसमें प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती में ‘चिट्टा’ टेस्ट होगा अनिवार्य -हर जिले में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र….14.95 करोड़ की योजना मंजूर  : मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर शून्य सहिष्णुता नीति अपना रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोहारली स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी : भाषण, पेंटिंग, क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन

बिझड़ी 20 दिसंबर:   बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की...
Translate »
error: Content is protected !!