लड़ाई-झगड़े नहीं करती, लेकिन अगर आप मुझे एक बार मारते हैं, तो कई बार मार खाने के लिए तैयार रहें : कंगना रनौत

by

एएम नाथ ।  मंडी ।हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेसी नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच कंगना रनौत ने कहा कि मैं लड़ाई-झगड़े नहीं करती, लेकिन अगर आप मुझे एक बार मारते हैं, तो कई बार मार खाने के लिए तैयार रहें।  उन्होंने कहा है कि उनकी जीत उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ होगी। कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट से 1 जून के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।

वहीं मंडी सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, लेकिन अगर वह अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें उसी तरह की भाषा सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। मेरे पिछले रिकॉर्ड को देख लिजिए मैं किसी को भी चुनौती दे सकती हूं, चाहे मेरी कितनी ही लड़ाइयां क्यों न हुई हों, लेकिन हमेशा सबसे पहले मुझे ही निशाना बनाया जाता था।

कंगना रनौत ने कहा, “मैं लड़ाई-झगड़े नहीं करती, लेकिन अगर मुझ लेकर कोई कुछ नहीं तो मैं उनमें से नहीं जो चुपचाप सह लूं.” उन्होंने कहा कि अगर तुम मुझे एक बार मारोगे तो कई बार मार खाने के लिए तैयार रहना।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर बोला था हमला :   बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक्स हैंडल से उनके खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद यह दावा करते हुए उन्हें हटा दिया गया कि वे उनकी ओर से नहीं बल्कि किसी और की तरफ से पोस्ट किया गया था। इसके बाद कंगना रनौत ने राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा था। विक्रमादित्य सिंह राज्य में मंत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। गोमांस खाने पर कंगना के एक पुराने साक्षात्कार का जिक्र करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें सद्बुद्धि दें और आशा करता हूं कि वह देवभूमि हिमाचल से बॉलीवुड में शुद्ध होकर वापस जाएंगी, क्योंकि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगी, वह यहां के लोगों के बारे में कुछ नहीं जानती हैं।

‘मोदी की गारंटी ही एकमात्र गारंटी है’
कुल्लू टोपी पहने जाने पर जब कंगना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह शुभ दिनों में पहना जाने वाला एक पारंपरिक आभूषण है। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि आज इसे पहनने का सही समय है.” उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनता के समर्थन की लहर है और यह अभूतपूर्व है कि तीसरा कार्यकाल चाहने वाला नेता इतना लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ‘मोदी की गारंटी’ ही एकमात्र गारंटी है जो काम कर रही है और लोग यहां तक कह रहे हैं कि कलयुग में काम करने वाली एकमात्र गारंटी मोदी की गारंटी है।

‘रामराज्य हमारे सनातन धर्म का आधार ”   बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि बीजेपी के 400 सीटों के लक्ष्य में निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश भी अपना योगदान देगा।  उन्होंने हिमाचल की सभी चार सीटों पर जीत का दावा किया। कगंना रनौत 22 जनवरी को रामलला के अभिषेक समारोह में अयोध्या में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल देश के नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक प्रेरणा है। रामराज्य हमारे सनातन धर्म का आधार है और बीजेपी न केवल विकास करती है बल्कि हमारी विरासत को भी साथ लेकर चलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने मांग करते हुए जिला भाजपा द्वारा जोरदार प्रदर्शन : पाकिस्तान मुर्दाबाद व आंतकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे

रोहित जसवाल।  ऊना : प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए जिला भाजपा ने पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम – कौन हैं पायल मोदी?

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद पायल मोदी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज साहब के घर से चोरी हुए मात्र 2 सेब, पड़ताल में लग गया पूरा पुलिस विभाग

पाकिस्तान से इस बार ऐसी खबर आई है कि सुनकर पहले तो हंसी आएगी फिर गुस्सा और आखिर में बस सिर पीटने का मन करेगा। मामला सिर्फ दो सेब का है मगर वहां की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रुपिन पास में फंसे चरवाहों का रेस्क्यू …..1600 से 1700 भेड़-बकरियां भी सुरक्षित निकालीं

एएम नाथ।   किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में खराब मौसम के बीच रुपिन पास के समीप फंसे चरवाहों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!