बीत इलाके में धूमधाम से निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा : खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर 14 किलोमीटर का सफर तय कर अड्डा झुगियां पहुंची शोभायात्रा, भजनों और जयघोषों से भक्तिमय हुआ माहौल

by

गढ़शंकर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन शर्म सभा (इलाका बीत) की ओर से बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होती हुई करीब 14 किलोमीटर का सफर तय कर अड्डा झुगियां स्थित माता शीतला मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के बीच शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में साधु संत शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के भजनों और जयघोषों से पूरा बीत इलाका भक्तिमय हो उठा। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्ति संगीत और जयघोषों से वातावरण पूरी तरह कृष्णमय नजर आया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान आयोजक राणा जसबीर सिंह ,महेश पूरी , मुकेश केशा कंबाला, गुरुदत्त शर्मा, के इलावा डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय , भाजपा के बरिष्ठ नेता रमन शर्मा नंगल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा, भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ नरेश कंबाला, कांग्रेस के नेता गुरतेज सिंह पन्नू, मास्टर सुधीर राणा, सरपंच रविंदर पूरी, दीपक पूरी, करण शर्मा, दलवीर राणा , संजीव राणा हरवां आदि शोभा यात्रा में शामिल हुए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोमल व दीप राज बने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना महिला व पुरुष स्वयंसेवक

राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में एनएसएस की कार्यशाला सम्पन्न प्रतिदिन की तरह दिन की शुरुआत योग के साथ हुई एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) –  राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम...
article-image
पंजाब

30 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया, जिला वासी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें: डिप्टी कमिश्नर

जनगणना 2027 के तहत 15 मई से 13 जून तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण, जानकारी पूरी तरह रहेगी गोपनीय होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया प्रारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहलां के विक्रांत बौंसरा बने डीएसपी

ऊना । हिमाचल प्रदेश के होनहार पुलिस आफिसर एवं गांव देहलां से संबंधित विक्रांत बौंसरा को डीएसपी नियुक्त किया गया है। जिनकी तैनाती शाहपुर (कांगड़ा) में हुई है। सिविल इंजीनियर विक्रांत बौंसरा वर्ष 2008...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार बकाया कृषि ऋणों पर 50 प्रतिशत ब्याज करेगी वहन : किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : वित्तीय बोझ के तले दबे किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने वन-टाइम सेटलमेंट नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!