भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके कहा सुखबीर बादल ने : मुख्यमंत्री मान ने जोरदार हमला करते हुए किया ट्वीट…आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा

by

चंडीगढ़ : अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर राजनीति गरमा गई है । सीएम ने इस मामले में ट्वीट कर जवाब दिया है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी सुखबीर बादल पर सख्त टिप्पणी की है।
आप नेता व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा है कि सुखबीर जी, आप अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी अहंकार में हो। महाराजा रणजीत सिंह के बाद भगवंत मान ही सबसे पसंद ज्यादा किए जाने वाले नेता हैं। आपने ऐसा कर भगवंत मान का ही अपमान नहीं किया, बल्कि पंजाब के लोगों का भी अपमान किया है जिसे लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
समुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि यह देखें बादल भी साहब, बरनाला भी साहब, बेअंत सिह और कैप्टन भी साहब और मुझे यह लोग पागल कहते हैं। उन्होंने लिखा सुखबीर जी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे साथ पंजाब के लोग हैं। कम से कम .. आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा । अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी आप अहंकार में हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल को ईडी के नए समन पर कानूनी राय लेगी आप: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

नई दिल्ली, 23 दिसंबर :  आम आदमी पार्टी  विपश्यना से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए नए समन पर कानूनी राय लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल...
article-image
पंजाब

कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए : दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने पंजाबियों और खासतौर पर सिखों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की

सिख संस्था दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने सिखों से अपील की है कि वे ज्यादा बच्चे पैदा करें। उन्होंने एक सार्वजनिक सभा में पंजाबियों और खासतौर पर सिखों से ज्यादा...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा : पंजाब चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीके जंजुआ के खिलाफ अब भ्रष्टाचार का मामला चलेगा। केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये की रिश्वत के एक पुराने मामले में उनके खिलाफ...
article-image
पंजाब

20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप तहत विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई किया ग्रिफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने संगरूर जिले के थाना शेरपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) दर्शन सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने...
Translate »
error: Content is protected !!