अमृतपाल सिह का करीबी खंडा की यूके में मौत: यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप थे

by

चंडीगढ़ : अमृतपाल सिह का करीबी और खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की विदेश में मौत होने का मामला सामने आया है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था। उस पर यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप है। कनाडा के वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने उसकी मौत की पुष्टि की है। अवतार सिंह खंडा का परिवार मोगा में रहता है। उसकी माता चरनजीत कौर एक स्कूल में टीचर है। उसकी एक बहन भी है। खंडा 2014 में इंग्लैंड गया था। उसकी बहन स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करती है। कुछ समय पहले जब अमृतपाल केस की जांच चल रही थी तो सुरक्षा एजेंसियों ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी।
खंडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में 1988 में मार गिराया था। खंडा के पैदा होने के तीन साल बाद ही 3 मार्च 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर कर दिया था। अवतार के पिता और चाचा दोनों ही खालिस्तानी फोर्स के एक्टिव मेंबर थे। अवतार का मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद तेलू राम को दी श्रद्धांजलि : सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर :  स्वतंत्रता दिवस पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारतीयों द्वारा मनाया गया। गढ़शंकर तहसील के अंतर्गत ऐतिहासिक गांव श्री खुरालगढ़ साहिब के सरकारी हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सूबेदार...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान के कब्जे से लौटे बीएसएफ जवान ने बताई 20 दिन की आपबीती : आंख बांधकर ले गए, टॉर्चर किया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। बीस दिन बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत को उन्हें...
article-image
पंजाब

महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक से टांडा चौक तक की गई सफाई अभियान की शुरुआतः कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर, 10 अप्रैलः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अंतर्गत आते मुख्य चौकों व सैंटर वर्ज(डिवाइडरों) की मुकम्मल सफाई की शुरुआत की गई है।...
article-image
पंजाब

बिजली की तार स्पार्किंग होने से नाढ़ को लगी आग *किसान ने बताया के उसने अपने पशुओं के लिए तूडी बनाने के लिए रखी थी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव नडालों के किसान जरनैल सिंह खालसा के खेत में खड़ी नाड को बिजली की तार स्पार्किंग होने के कारण आग लग गई जिस से उसके खेत की...
Translate »
error: Content is protected !!