बीत क्षेत्र के अभिनव गुज्जर ने अंडर-14 वर्ग में जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

by

लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल और क्षेत्र का मान

गढ़शंकर। बीत क्षेत्र के गांव टब्बा के पूर्व सरपंच सूबेदार सुखदर्शन जी के पोते अभिनव गुज्जर ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए लुधियाना सहोदय स्कूल्स एथलेटिक मीट सत्र 2026-2027 में अंडर-14 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया है। जीआरडी अकादमी के विद्यार्थी अभिनव की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता के दौरान अभिनव ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इन स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अभिनव की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति लगन का परिणाम है। इस उपलब्धि के साथ उसने अपने दादा सूबेदार सुखदर्शन जी और परिवार का गौरव भी बढ़ाया है। उसकी कामयाबी क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि अनुशासन, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राइवेट स्कूलों की प्री-प्राइमरी विंग और सभी प्ले-वे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य : डीसी आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों/संस्थाओं/प्ले-वे स्कूलों, जो अर्ली चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
पंजाब

इलाज कराने आए शख्स ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर से बदसलूकी की : डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 2 मार्च  : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में बीती रात अपना इलाज कराने आए एक व्यक्ति द्वारा ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने और आपातकालीन कक्ष का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया...
article-image
पंजाब

22 साल की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

फरीदकोट : फरीदकोट जिले में 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। डिलीट करवाने पहुंची तो आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!