बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

by

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम को हराकर खिताव पर कबजा किया। जिसके बाद ईनाम वितरण समागम में भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने विजेता टीम जगदेव कलां को तीस हजार व ट्राफी व उपविजेता राजू माजरा को वीस हजार नकद और ट्राफी भेंट की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कलब दुारा लगातार 18 वें वर्ष खेल मेला करवाने के लिए सराहना करते हुए कहा कि खेल मेलों से युवाओं को अनुशासन में रहने की सीख मिलती है तो आपसी भाईचारक सांझ भी बढ़ती है। उन्होंने गांव के विकास के लिए हर तरह का सहयोग देने की बात कही तो खिलाडिय़ों के लिए बालीवाल ङ्क्षबग बनवा कर देने का अश्वासन दिलाया। उन्होंने इस दौरान खिलाडिय़ों को 25 किटें अपनी और से दी। राजेश राणा रिंकू ने विजेता टीम की ईनामी राशि तीस हजार व खिलाडिय़ों की किटें कलब को भेंट की तो दिनेश राणा ने 25 किटें खिलाडिय़ों की दी। इस समय कलब के अध्यक्ष दिनेश राणा, एएसआई अमित कुमार, मनीष कुमार, सरपंच सुभाष शर्मा, बलविंदर सिंह, रिंकू राणा, कुशल राणा, परमजीत सिंह, राणा राम लुभाया, निरंजन पंच, पिंका भूवलां, सरपंच दविंद्र सिंह, पंच महां सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो : विजेता खिलाडिय़ों को ईनाम वितरित करते हुए निमिषा मेहता व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक : जैविक खेती और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बीबीएन, 17 जून (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी हंसराज चंदेल ने की।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के बिलड़ों की पहाड़ियों में नियमो को ताक पर रख हिमाचल में लगे क्रेशरों के लिए बनाया गया अवैध रास्ता : निमिषा मेहता

गढ़शंकर : पंजाब की आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने एक बार फिर से अवैध खनन को लेकर जोरदार हमला करते...
article-image
पंजाब

किसान ने फंदा लगाकर कर जीवनलीला समाप्त की, बैंक के कर्ज से परेशान

माहिलपुर – चब्बेवाल हल्के के गांव चक्क नारियाल के किसान ने बैंक का कर्ज न मोड़ पाने से ट्रांसफार्मर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि हरमेश...
article-image
पंजाब

पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में किसान सगठनों ने किया प्रदर्शन

माहिलपुर में ट्रैक्टर को रस्से से खींच कर जताया रोष। माहिलपुर – शहर के मुख्य चौक पर किरती किसान सगठनों के सदस्यों ने जाम लगाकर मोदी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया। मखन सिंह कोठी,...
Translate »
error: Content is protected !!