शहरो में लगने वाली एलईडी लाइटों के कार्य में तेजी लाई जाए : एग्रीमैंट अनुसार खराब व बंद लाइटों को बदला जाए-डीसी

by

एक साल से फंड, ग्रांट न प्रयोग करने में असफल संस्थाएं इसे वापिस लौटाएं, शहर व गांवो में लगे गंदगी के ढेर हटाएं जाएं
नवांशहर। डीसी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरो व गांवो में गंदगी के ढेरों की उचित संभाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी संभाल मौजूदा समय की बडी समस्या के तौर पर सामने आ रही है। भविष्य में यह ढेर न बढे, इस लिए हमें अभी से इसके बंदोबस्त में तेजी लानी होगी। उन्होंने गांव व शहर के विभिन्न मतो के तहत विकास के लिए जारी फंड, ग्रांट पर एक साल से न प्रयोग होने वाली राशि तुरंत वापिस करने के हिदायत करते कहा कि तय समय में इसको खर्च करना यकीनी बनाया जाए तथा प्रयोग का प्रमाण पक्ष भेजा जाए। प्रधानमंत्री शहरी अवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में जारी ग्रांटों की दिसंबर महीने तक 50 प्रतिशत प्रयोग प्रगति को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण इलाकों में पीने वाले पानी व सफाई प्रबंधों पर जोर दिया जाए। इसके लिए कारजकारी एजंसी विभाग अपनी जिम्मेवारी तनदेही के साथ निभाएं। शहरी क्षेत्र में कूडा उठाने वाले वाहनों की रीयल टाइम ट्रेकिंग के लिए जीएसटी लगवाने की परिक्रिया की ओर कार्यसाधख अफसर विशेष ध्यान दे। शहरो में लग रही एलईडी लाइटों के कार्यों में तेजी लाई जाए, कंपनी के साथ किए एग्रीमैंट अनुसार खराब या बंद होने वाली लाइटों को तय समय में चालू करवाया जाए। शहरो व पंजाब अर्बन इनवायरमैंट इंप्रूवमैंट प्रोग्राम के पहले, दूसरे व तीसरे चरण की ग्रांटों की समीक्षा में उन्होंने शुरु किए कार्य तय समय में पूरा करने के लिए कहा। प्रापर्टी टैक्स व अन्य वसूली से नगर कौंसिल अपनी आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए कोई भी उसारी बिना नक्शा पास करवाए न होने दे तथा सडकों व बाजारो में आम लोगो की सुविधा के लिए नजायज कब्जे को खाली करवाने के लिए कोई भी रियायत व अनगहिली बरर्दाश्त नही की जाएगी। मंडी बोर्ड द्वारा बनाई जा रही लिंक सडकें, जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग द्वारा किए जा रहे काम, 14 व 15वें वित कमीशन की ग्रांटें, मनरेगा के तहत हुए खर्चे की प्रगति रिपोर्ट के बात उन्होंने कहा कि समय पर पूरे हुए कार्यों के ग्रांटों के प्रयोग प्रमाण पत्र तुरंत भेजे जाएं। वह जल्द ही किसी भी ब्लाक में औचक निरीक्षण करेंगे तथा कोई भी कमी सामने आई तो सबंधित अधिकारी जिम्मेवार होंगे। मौके पर सबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर अर्श डल्ला के 4 गुर्गे सहित एक विदेशी हैंडलर गिरफ्तार- तीन .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को मोहाली में कनाडा स्थित अर्श डल्ला के 4 गुर्गों और...
article-image
पंजाब

दिन में भी अत्यधिक सावधानी बरती जाए और जितना संभव हो सके, घर के अंदर ही रहें…सार्वजनिक समारोहों से बचना चाहिए : DC आशिका जैन

जिले में सिविल डिफेंस का नामांकन शुरू : घबराएं नहीं, बल्कि मौजूदा हालात को देखते हुए सतर्क रहें – डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 9 मई :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिलेवासियों से अपील की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
पंजाब

युवक युवती के घर पहुंचा, युवती की माँ से बेटी का रिश्ता मांगा, माँ ने मना किया तो युवक ने युवती की माँ के गोली मार की हत्या

अमृतसर : गांव सठयाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही...
Translate »
error: Content is protected !!