बीपीएल चयन प्रक्रिया को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करवाएं

by
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी विभिन्न मानदंडों की जानकारी
एएम नाथ।  भोरंज 26 अप्रैल। बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया के लिए पंचायत स्तर पर गठित तीन सदस्यीय कमेटियों के सदस्यों को चयन के विभिन्न मानदंडों से अवगत करवाने के लिए शनिवार को यहां मिनी सचिवालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि बीपीएल परिवारों का सही ढंग से चयन करके पात्र एवं जरुरतमंद लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सरकार ने इसकी चयन प्रक्रिया के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं। सरकार ने चयन प्रक्रिया को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के लिए पंचायत स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया है, जिनमें संबंधित पटवारी, पंचायत सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जा रहा है।
एसडीएम ने इन कर्मचारियों से कहा कि वे बीपीएल परिवारों के चयन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का विशेष ध्यान रखें तथा इस प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम ने प्रतिभागियों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न मानदंडों से अवगत करवाया।
कार्यशाला में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह ने भी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनाज घोटाले में दोषी डिप्टी डायरेक्टर सिंगला का साथी अनुराग बत्रा गिरफ्तार -बत्रा ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में की थी मदद

लुधियाना  :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur’s New ADC (Development)

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 17 : Indian Administrative Service (IAS) officer of the 2023 batch, Punjab cadre, Rakesh Kumar Meena, who recently took charge as the Additional Deputy Commissioner (Development), Hoshiarpur, has outlined his vision for accelerating...
article-image
पंजाब , समाचार

4 देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूसों सहित आरोपी गिरफ्तार

पहले भी 3 मामले दर्ज ,  आरोपी 4 वर्ष की सजा काट चुका है गढ़शंकर ।  जिला पुलिस प्रमुख श्री नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों पर एएसपी गढ़शंकर तुशार गुप्ता आईपीएस की...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की हत्या : एके 47 के अलावा .30 बोर और 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आई चंडीगढ़, 13 जुलाई मूसेवाला के कत्ल को 45 दिन बीतने के बाद भी पंजाब पुलिस किसी शार्पशूटर को नहीं पकड़ सकी है। हालांकि साजिश रचने और मदद करने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!