पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह पंजाबी की दे रहा था परीक्षा

by

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को फर्जीवाड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है। सेक्टर-36डी स्थित राजकीय मॉडल हाई स्कूल में रविवार को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह पंजाबी की परीक्षा दे रहा था। इसका खुलासा फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर हुआ। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। परीक्षा कंट्रोलर की शिकायत पर पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव लमोचार निवासी पारस के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।

कंट्रोलर राजकीय मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-36 कैलाश शर्मा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से पंजाबी भाषा की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसे लेकर स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। करीब पौने एक बजे बायोमीट्रिक कंपनी से फोन आया कि कमरा नंबर-13 में रोल नंबर 58065 व परीक्षार्थी सुखविंदर सिंह का बायोमीट्रिक पंच मिस मैच हो रहा है। कंपनी की ओर से इसे वेरिफाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद परीक्षा खत्म होते ही सुखविंदर सिंह को बुलाया और फिर बायोमीट्रिक दर्ज करवाई गई लेकिन फिंगर प्रिंट फिर मैच नहीं हुए।

इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पारस बताया। यह भी बताया कि वह अपने दोस्त सुखविंदर की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। वह खुद पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है और संगरूर जेल में तैनात है। इसके बाद कंट्रोलर ने ओएमआर शीट, हाजिरी सहित बायोमीट्रिक मिस मैच रिपोर्ट और लिखित शिकायत पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने असल परीक्षार्थी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए फाजिल्का रवाना हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*महान संत परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी का महाप्रयाण : सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 मार्च। उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ बोले- ऐसा वेन्यू और मैनेजमेंट रहा तो भारत में नहीं करूंगा शो

चंडीगढ़ में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शो हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से पहले खत्म कर दिया गया। स्टेज से दिलजीत ने चंडीगढ़ प्रशासन पर तंज भी कसा।...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने मजीठा से पप्पलप्रीत सिंह को बनाया उम्मीदवार

अमृतसर। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने मजीठा विधानसभा सीट से पप्पलप्रीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!