बीपीएल सूची से नाम काटने पर अठलुंई व मंगला पंचायत के लोगों ने खोला मोर्चा

by

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकजुट हुए लोग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में बीपीएल सूची से नाम काटने पर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में अठलुंई व मंगला पंचायत के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकजुट होकर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को बीपीएल सूची से बाहर करने का गलत निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के मुताबिक प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग अमीर हो गए हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। सरकार ने इसके लिए कमेटी गठित की गई है जो बीपीएल सूची को तय कर रही है। सरकार के मुताबिक विकास खंड चम्बा के अठलुंई और मंगला पंचायत में कोई गरीब नहीं बचा है। हाल ही में मैहला ब्लॉक में भी 7087 नाम काट दिए गए हैं। अब 1157 ही रह गए हैं। प्रदेश में लाखों बीपीएल परिवारों का गला घोंटने का काम कांग्रेस सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। गरीबों का हक छीना जा रहा है। यह कोई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि गरीबों को योजनाओं से बाहर करने की साजिश है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों- वार्ड पंच, प्रधान, उप-प्रधान, बी.डी.सी. सदस्य, जिला परिषद सदस्य-किसी को भी विश्वास में नहीं लिया गया, न कोई बैठक बुलाई गई और न ही जमीनी स्तर की सच्चाई जानी गई। हिमाचल के इतिहास में पहली बार अत्यंत निर्धन परिवारों पर इस स्तर की तानाशाही की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

68.68 लाख रुपए बरामद : हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में लिया

हमीरपुर : जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की ऊना: 13 अगस्त : सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!