विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

by

एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर गाँव छलाडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत अवांह तथा होवार में पुस्तकालय का शुभारंभ करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात साँय मनहोता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की : 4 रोहड़ू वृतों में तथा दो राष्ट्रीय राजमार्गांे में कुल 167 करोड़ रुपये की क्षति

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन : मुनिंदर कुमार को मिस्टर फ्रेशर और इशिता अरुण को मिस फ्रेशर चुना गया

होटल प्रंबधन संस्थान में आयोजित किया गया समारोह हमीरपुर 18 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान हमीरपुर में ‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह का उद्देश्य संस्थान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों  के भीतर  ज़िला दंडाधिकारी को देनी होगी सूचना : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं प्रिंटर्स : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा , 21 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा  कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए  प्रकाशित किए जाने वाले सभी पंपलेट, हैंड बिल,  पोस्टर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डोडरा-क्वार को 12 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री ने दी सौगात : डोडरा-क्वार की 509 पात्र महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में जारी किए 91.62 लाख रुपये

क्वार में पहले एटीएम का किया लोकार्पण एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में लगभग 12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास और...
Translate »
error: Content is protected !!