बीफार्मा आयुर्वेद के लिए रोजगार का अवसर

by
हमीरपुर 16 दिसंबर :  जिला मुख्यालय के निकट कोट-चौरी सड़क पर गांव कुनाना में स्थापित एक इकाई टीजीजी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव का एक पद भरा जाएगा। आयुर्वेद में बी-फार्मा या एम-फार्मा पास युवा इस एकमात्र पद के लिए पात्र हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस पद के लिए 23 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार रखे गए हैं। चयनित उम्मीदवार को 12 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
उन्होंने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र युवा हिमाचली स्थायी निवास प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7274881198 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय के तीन कमरे, किचन तथा शौचालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका

गढ़शंकर। जनसंगठनों कार्यकर्ताओं ने अड्डा झुंगियां में बीनेवाल के चौक में एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से अमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरू – उपायुक्त

टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र ऊना, 11 अप्रैल – रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लुथान में रखी प्रदेश के पहले सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर की आधारशिला : ज्वालामुखी क्षेत्र में 205 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ, राकेश शर्मा ।  ज्वालामुखी/ तलवाड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 205 करोड़ रुपये लागत की...
Translate »
error: Content is protected !!