इंद्र दत्त लखनपाल ने पैरवीं स्कूल भवन का किया उदघाटन : मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए, 21 हजार रुपये देने की घोषणा

by
बड़सर 16 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैरवीं में लगभग दस लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उदघाटन किया और इसके बाद स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पैरवीं स्कूल में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे तथा यहां ढांचागत विकास के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। इंद्र दत्त लखनपाल ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे आपसी समन्वय के साथ स्कूल के विकास के लिए कार्य करें तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष रूप से फोकस करें।
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनदेखी के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आपदा प्रभावित परिवारों के लिए यह पैकेज एक बहुत बड़ा सहारा साबित हो रहा है।
विधायक ने कहा कि पैरवीं और इसके आस-पास के गांवों के लोगों की सुविधा के लिए लंबे रूट की बस सेवाएं आरंभ करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। नई इलेक्ट्रिक बसें आने पर इस क्षेत्र के लिए लंबे रूट की बस चलाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने पैरवीं स्कूल को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की तथा शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इससे पहले प्रधानाचार्य अश्वनी गौतम ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरों के उदघाटन के लिए भी विधायक का आभार व्यक्त किया। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चौधरी, पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

या तो आरोपी को गोली मार दो, या फिर मुझे’ : महू में हमले की शिकार आर्मी अफसर की फीमेल फ्रेंड ने क्यों की ये डिमांड

मध्य प्रदेश के महू में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों से मारपीट और उसकी दोस्त के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है. दो ट्रेनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआरटीसी में सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद

शिमला :हिमाचल की शिमला पुलिस ने तारादेवी टुटू वेरिफिकेशन के पास पर पीआरटीसी बस सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीलंका और नेपाल के अधिकारी एवं श्रमिक समझेंगे हिमाचल कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली

7 अक्तूबर को हमीरपुर स्थित बोर्ड मुख्यालय का करेंगे दौरा, कल्याणकारी योजनाओं की लेंगे जानकारी एएम नाथ।  हमीरपुर, 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली तथा श्रमिकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान, आधा हिमाचल होगा इससे कवर

धर्मशाला । कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज बुद्धवार को शाहपुर में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास कर भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!