बीबीएमबी प्रबंधन के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा व मुख्य अभियंता नंगल डैम चरणप्रीत सिंह के पहली वार तलवाड़ा आगमन : यूनियन द्वारा अध्यक्ष नंद लाल को बीबीएमबी प्रबंधन मे कार्यरत समस्त कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों से भी अवगत करवाया

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : पंजाब स्टेट कर्मचारी युनियन बीबीएमबी तलवाड़ा के प्रधान विजय ठाकुर की अध्यक्षता मे शिवालिक सदन गैस्ट हाऊस में बीबीएमबी प्रबंधन के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा व मुख्य अभियंता नंगल डैम चरणप्रीत सिंह के पहली वार तलवाड़ा आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गा। यूनियन द्वारा अध्यक्ष नंद लाल को बीबीएमबी प्रबंधन मे कार्यरत समस्त कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों से भी अवगत करवाया गया। जिस में वर्ष 2022–23 में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन के के चलते 45 दिन की प्रोत्साहन राशि देना, दिनांक एक जनवरी 23 से बढ़े हुए 4% डीए की रहती राशि का भुगतान करना,साथ ही बीबीएमबी प्रबंधन के कार्य को नियमित रूप से चलाने हेतु प्रबंधन मे रिक्त पड़े सभी पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग भी की गई।
इस के इलावा दिनांक 07 जुलाई 2011 के बाद नियुक्त कर्मियों को मुफ्त बिजली यूनिट् सुविधा देने, दैनिक भोगी व अनुबंध के आधार पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने पीएसपीसीएल की तर्ज पर वर्ष 2004 से 2010 तक के मृतक आश्रितों को नौकरी देने की भी मांग रखी गई।
कैशलेस मैडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए गठित कमेटी से रिपोर्ट ले कर कर्मचारियों को जल्द इसका लाभ दिलवाने,बीबीएमबी के ऊपर–नीचे के क्वार्टर एक ही कर्मचारी को देने संबंधी जल्द सहमति प्रदान करने की मांग की गई।उपरोक्त मांगों के संबंध में अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा द्वारा जल्द ही विचार करके उचित कार्यवाई करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अजय भारद्वाज, अधीक्षण अभियन्ता राजीव गोयल,
अधीक्षण अभियंता पावर विंग अजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता अरविंदरपाल सिंह, सेक्रेटरी परमिंदर सिंह,ज्वाइंट सेक्रेटरी रूमेल सिंह, सीनियर वाइस प्रधान सुमित ठाकुर, गुरबचन लाल भट्टी, ऑफिस सैक्रेटरी सुखदेव सिंह गुग्गू व ऑफिस सेक्रेटरी पूर्ण चंद आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वजीफे के चैक अमृतधारी विधार्थियों को डा. राय ने वितरित किए

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अमृतधारी विधर्थियों के लिए शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा भेजी गई 82 हजार रूपए की भेजी वजीफा राशी एसजीपीसी सदस्य ड़ा. जंग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
पंजाब

मोगा सेक्स स्कैंडल : एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टरों की सजा टली, अब 7 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला

मोहाली : विशेष सीबीआई अदालत ने कुख्यात मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में पंजाब के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को पिछली सुनवाई पर दोषी करार दिया था। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय राकेश गुप्ता के सुनाए फैसले में...
article-image
पंजाब

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने दसूहा के प्रभावित गांवों का दौरा किया

दसूहा, 17 जुलाई: विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज पानी से प्रभावित गांवों पंडोरी अराइयां, गोरसियां, सफदरपुर कुल्लियां, गालोवाल, ढद्दर, घोगरा, जियो चक और मखोवाल का दौरा किया...
Translate »
error: Content is protected !!