102 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 1 गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 18 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 102 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब ए. एस. आई. कुलविंदर सिंह बीनेवाल ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 102 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि ए. एस. आई. कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदेहास्पद लोगों की चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने बीरमपुर साइड को जा रहे बिना नंबर मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र अमरीक सिंह निवासी कुकड़ा थाना माहिलपुर हाल निवासी रामपुर थाना गढ़शंकर बताया। उन्होंने बताया कि उक्त युवक से नशीला पदार्थ बरामद होने पर उसके विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी की वह नशीला पदार्थ कहां से खरीद करता है और किसे वेचते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग बच्चों में समग्र विकास को बढ़ावा देता है

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/21 जून योग, एक प्राचीन अभ्यास जिसकी कालातीत प्रासंगिकता है, बच्चों को समग्र विकास के लिए एक गहन मार्ग प्रदान करता है। उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के अलावा, यह व्यापक...
article-image
पंजाब

ADGP Shive Kumar Verma Supervises

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 : Shive Kumar Verma, Additional Director General of Police (ADGP), visited Hoshiarpur to personally supervise the ongoing Operation Prahar-2, a major crackdown against criminals and drug networks. During an interaction with Senior...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हलाला के नाम पर महिला से उसके जेठ व ननदोई ने किया रेप : पुलिस ने किया आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद : मुरादाबाद सदर के कोतवाली इलाके में हलाला के नाम पर एक महिला से उसके जेठ व ननदोई ने रेप किया। महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। पीड़ित महिला ने...
Translate »
error: Content is protected !!