बीवी की घसीट कर ले गए जेल…काल कोठरी से चीख पड़े इमरान खान, शाहिद अफरीदी को दिया सीक्रेट मैसेज

by

ईस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान बॉर्डर के अलावा एक और युद्ध का सामना कर रहा है, जो उसके घर में ही चल रहा है. ये युद्ध लड़ रहे हैं इमरान खान और उनके सपोर्टर्स. हाल ही में इमरान के साथ-साथ उनकी वाइफ बुशरा को भी सजा सुना दी गई है।

हालांकि, इसके बाद कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से शहबाज-मुनीर की नींद उड़ गई है. इमरान खान ने जेल के अंदर से पाकिस्तान में होने जा रहे गृहयुद्ध की चिंगारी जला दी है. उन्होंने काल कोठरी से अपने सपोर्टर शाहिद अफरीदी एक सीक्रेट मैसेज भेजा है।

बुशरा बीबी के साथ हुई बदसलूकी : फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की विशेष अदालत ने तोशाखाना-2 केस की सुनवाई के दौरान पीटीआई के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाई. इसके बाद इमरान खान की बहनों के मुताबिक आज जेल के भीतर पुलिस ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरन घसीटने की कोशिश भी की।

बैरिस्टर सफदर ने बताया कि इमरान खान को ‘सॉलिटरी कन्फाइनमेंट’ में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. आलम यह है कि खान को आज के अदालती फैसले और अपनी सजा के बारे में भी ठीक से पता नहीं चल पाया था।

कोठरी के अंदर से इमरान खान ने भेजा पैगाम : जेल की काल कोठरी से इमरान खान ने अपने समर्थकों और देश के लिए एक बेहद जज्बाती पैगाम भेजा है. उन्होंने कहा है कि ‘मैं अपनी मातृभूमि के लिए शहादत स्वीकार करने को तैयार हूं, लेकिन इन जुल्मों के आगे घुटने नहीं टेकूंगा’. इमरान खान ने क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को सीधा संदेश भेजते हुए शहबाज-मुनीर के साथ आर या पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. इमरान खान ने अफरीकी को भेजे गए मैसेज में कहा है कि ‘सड़क आंदोलन के लिए तैयार रहें’. यह इशारा है कि अब तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

‘हिसाब सड़कों पर होगा’ ; अलीमा खान ने सख्त लहजे में कहा है कि हुकूमत यह गलतफहमी निकाल दे कि वो साल की सजा सुनाकर इमरान खान को जेल में बंद रखेंगी. उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की अवाम अब खामोश नहीं बैठेगी और इस अन्याय का हिसाब सड़कों पर होगा।

क्या पाकिस्तान में होगा गृहयुद्ध?…जिस तरह से इमरान खान ने खुद को शहादत के लिए तैयार बता रहे हैं और शाहिद अफरीदी जैसे चेहरों को आंदोलन का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उससे मालूम होता है कि आने वाले दिन पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल हो सकते हैं. देश में सिविल वॉर के हालात पैदा होने में देर नहीं लगेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेब में हैंड-ग्रेनेड लेकर शहर में घूम रहा – आईएसआई के लिए काम करने वाला गुर्गा चढ़ा काउंटर इंटेलीजेंस के हत्थे, हैंड ग्रेनेड भी बरामद

अमृतसर :  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जयवीर त्यागी उर्फ जावेद निवासी लुधियाना...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला प्रशासन ने हीट वेव प्रबंधन के लिए 95 लाख रुपए की फंडिंग की हासिल

पंजाब का एकमात्र जिला जिसे प्राप्त हुई यह फंडिंग – डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल व रैडक्रास सोसायटी टीम के प्रयासों की सराहना की – जलवायु परिवर्तन से निपटने में होशियारपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
article-image
पंजाब

सतलुज दरिया में डूब रहे 14 वर्षीय भांजे को बचाने मामा दरिया में कूदा , दोनों डूबे

काठगढ़ :   रोपड बाइपास के निकट पुलिस चौकी के पीछे प्राचीन धार्मिक स्थान पीर बाबा बदंली शेर पर वीरवार को स्व. संत बाबा केयर सिंह की बरसी मनाई जा रही थी और दूर-दूर से...
Translate »
error: Content is protected !!