बी एल सेंट्रल पब्लिक का मैट्रिक का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

by

बीबीएन, 10 मई (तारा) :  बी एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा अखिलांशी ने 700 में से 648 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ओजस्वी अनुशाल ने 644/700 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दिव्यांका ने 636/700 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।
विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ। कसौली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति पर सरकार गंभीर नहीं : डॉ. जनक राज

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हुई डॉक्टरों की मांगें एएम नाथ। शिमला भाजपा नेता एवं विधायक डॉ. जनक राज ने कहा प्रदेश में डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी बोलीं-कानूनी प्रक्रिया से गोद लिए जा सकते हैं बच्चे : राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन

मंडी, 22 नवंबर। राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने...
Translate »
error: Content is protected !!