रातभर दुकान में काम करता रहा वेल्डर, सुबह मिला खून से सना शव

by

वेल्डिंग दुकान में घुसा तेंदुआ, वेल्डर की मौत

दाड़लाघाट के ज्ञाणा गांव में वारदात, संघर्ष के दौरान टूटा बिजली का बल्ब

एएम नाथ। सोलन : दाड़लाघाट के पास ज्ञाणा गांव में बुधवार सुबह वेल्डिंग का काम करने वाले हीरालाल का शव उनकी दुकान से बरामद होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात काम अधिक होने के कारण हीरालाल घर नहीं लौटे और दुकान में ही काम करते रहे। बुधवार सुबह उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए दुकान पर पहुंचे। वहां पिछला दरवाजा खुला था और हीरालाल का शव खून से लथपथ पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर घटनास्थल के हालात से तेंदुए के हमले की आशंका जताई गई है। मौके पर 200 वाट का एक टूटा हुआ बिजली का बल्ब भी मिला। माना जा रहा है कि संघर्ष के दौरान बल्ब टूटने के बाद तेज आवाज से तेंदुआ वहां से भाग गया होगा। हालांकि, हमले की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेज दिया है। वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।
डीएफओ कुनिहार राजकुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के हमले की पुष्टि होने पर मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
घटना के बाद ज्ञाणा और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी का पता लगाने तथा उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भाजपा की “नई टीम” का ऐलान

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा की “नई टीम” का ऐलान हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इनमें 8 उपाध्यक्ष 3 महामंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्रीस्टैक से डिजिटल हो रही खेती, ऊना के 41 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण को मिली नई गति रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जुलाई. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर शहीद नमांश स्याल को श्रद्धांजलि की अर्पित

एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालखर गांव पहुंचकर दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग...
Translate »
error: Content is protected !!