विदेश में रहकर भी गांव की मिट्टी से जुड़ाव कायम : सरां परिवार ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीरमपुर को एक लाख रुपये किए भेंट

by

गढ़शंकर, 17 सितंबर। गांव बीरमपुर से संबंधित और वर्तमान में विदेश में रह रहे सरां परिवार ने अपने गांव से जुड़ाव का परिचय देते हुए सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीरमपुर को एक लाख रुपये की राशि भेंट की। यह राशि स्कूल में बच्चों की जरूरत के सामान तथा अन्य आवश्यक कार्यों पर खर्च की जाएगी।

स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरां परिवार के मुखिया  रणजीत सिंह सरां विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार अपने गांव और अपनी मिट्टी को नहीं भूला है। गांव के स्कूल की तरक्की और बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करना उनके लिए खुशी और संतोष की बात है।

रणजीत सिंह सरां ने कहा कि बच्चों की शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता।  उन्होंने कहा कि उनका परिवार भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि उनके भाई  नरेंद्र सिंह सरां और हरिंदर सिंह सरां ने भी आगे शिक्षा के क्षेत्र में अपना बनता सहयोग देने का भरोसा दिया है।

स्कूल की मुख्य अध्यापिका  तृप्ति सहित मनीषा शर्मा, जसकरण सिंह, साहिल संधू और नीलम ठाकुर ने सरां परिवार द्वारा स्कूल को दी गई आर्थिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि से स्कूल में बच्चों के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्कूल के जरूरी कार्य भी करवाए जाएंगे।

स्कूल स्टाफ ने कहा कि प्रवासी परिवारों की ओर से अपने गांव के शिक्षण संस्थानों के लिए दिया जा रहा सहयोग विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने में सहायक है। ऐसे सहयोग से अन्य लोगों को भी अपने गांव और शिक्षा संस्थानों के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग, अभिभावक तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन की खेप : पंजाब पुलिस व बीएसएफ के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में क्रैश्ड ड्रोन बरामद

अमृतसर। जिला तरनतारन के खेतों में एक बार फिर पंजाब पुलिस व बीएसएफ के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में क्रैश्ड ड्रोन बरामद हुआ है। जिस समय ड्रोन को कब्जे में लिया गया, उसके साथ हेरोइन...
article-image
पंजाब

पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य एवं आम आदमी क्लीनिकों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सीमा गर्ग को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दी बधाई होशियारपुर, 4 जुलाई :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पूर्ण समर्पण और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा 

गढ़शंकर, 16 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस मौके पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। बारिश के मद्देनजर इस बार यह कार्यक्रम सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान की बजाय स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!