बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, निष्ठा शर्मा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया

by

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का परिचय दिया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस वर्ष के परिणामों में सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि निष्ठा शर्मा की रही, जिन्होंने नॉन-मेडिकल संकाय में 500 में से 484 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रिया कुमारी ने मेडिकल संकाय में 476/500 अंक प्राप्त किए, जबकि स्नेहा ठाकुर ने कंबाइंड साइंस में 467/500 अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में यश ने 500 में से 426 अजय सिंह ने 400 तथा कुमारी कालिंदी ने 393 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने माता हाटू मंदिर नारकंडा में नवाया शीश : लोगों की सुख-समृद्धि व शांति के लिए की प्रार्थना

शिमला- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज माता हाटू मंदिर नारकंडा में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज शिमला जिला के प्रसिद्ध माता रानी हाटू में आने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदन के अन्दर सप्ताह भर चलने वाली कार्यवाही की कार्यसूची...
हिमाचल प्रदेश

हादसे में कार सवार महिला की मौत : डीएवी स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई :

ऊना: ऊना में डीएवी स्कूल के पास नेशनल हाईवे-503 एक्सटेंशन पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला रीता की मौत हो गई, जो देहरा की रहने वाली है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना, हमीरपुर तथा सिरमौर के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं अपनी प्राथमिकताएं – वर्ष 2024-25 के लिए 9990 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना प्रस्तावित: मुख्यमंत्री

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। प्रथम दिन के पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!