दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर द्वारा अनीता ‘नव’ वशिष्ठ का पहला काव्य संग्रह “कदे जापे” लोकार्पित  

by

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर द्वारा पुस्तक लोकार्पण और कवि दरबार होटल पिंक रोज़, चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभा के प्रधान डॉ. बिक्कर सिंह द्वारा स्वागत भाषण से की गई। केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के जनरल सचिव प्रो. संधू वरियाणवी, प्रसिद्ध शिक्षाविद और जानी-मानी लेखिका डॉ. सोमा सबलोक, प्रो. बलदेव सिंह बल्ली जिला प्रधान प्रगतिशील लेखक संघ होशियारपुर, प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला, प्रसिद्ध लोक शायर जगदीश राणा, के. साधू सिंह मुल्लांपुर दाखां और दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के प्रधान डॉ. बिक्कर सिंह अध्यक्ष मंडल में शामिल हुए। उभरते लेखकों को साहित्य सृजन के लिए प्रोत्साहित करने और पाठकों से जोड़ने के प्रयास के रूप में समारोह में सभा की सदस्य कवयित्री अनीता ‘नव’ वशिष्ठ, जो कि सरकारी हाई बसियाला में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका हैं, के पहले काव्य संग्रह “कदे जापे” का लोकार्पण करने के उपरांत डॉ. सोमा सबलोक, प्रो. संधू वरियाणवी, प्रो. बलदेव सिंह बली, प्रिं. नवतेज गढ़दीवाला और लोक शायर जगदीश राणा द्वारा कवयित्री अनीता ‘नव’ वशिष्ठ की साहित्य सृजन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।  

इसके उपरांत हुए कवि दरबार के लिए मंच संचालक की भूमिका सभा के वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर खानपुरी द्वारा निभाई गई, जिसमें गुरदीप सैनी, दीप जगतपुरी, सितारा सिंह गिल, गुरदीप गिल, तारा सिंह चेड़ा, जोगा सिंह भम्मियां, मनोज फगवाड़वी, सुच्चा राम जाडला पूर्व बीपीईओ, सुखविंदर लंगेरी, हरीश भंडारी, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) जिला होशियारपुर के प्रधान लेक्चरर जसविंदर सिंह जस्सी, दर्पण साहित्य सभा से रणजीत पोसी , शाम सुंदर, सोहन सिंह सूनी, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के जिला शहीद भगत सिंह नगर के प्रधान और पंजाब साहित्य सभा नवांशहर के जनरल सचिव देसराज बाली, नवतेज गढ़दीवाला, जगदीश राणा, प्रो. बलदेव सिंह बली, के. साधू सिंह मुल्लांपुर दाखां, पवन कुमार भम्मियां, अमरीक हमराज, बलवीर खानपुरी, सर्वण सिद्धू, अनीता ‘नव’ वशिष्ठ और कामरेड दर्शन सिंह मट्टू आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हाजिरी लगवाई। समारोह के दौरान प्रिंसिपल दलवारा राम, अध्यापक नेता मुकेश कुमार, हंस राज गढ़शंकर, कामरेड कुलविंदर संघा आदि उपस्थित रहे। कवयित्री अनीता ‘नव’ वशिष्ठ को प्रोत्साहित करने के लिए पति विनोद कुमार, माता त्रिप्ता रानी सहित परिवार के सदस्य और शुभचिंतक कुलभूषण सोरी प्रसिद्ध समाज सेवक, मनीष कुमार जालंधर, रविंदर कुमार जीरकपुर, सोनू कुमार जीरकपुर, अवीनव वशिष्ठ, पुष्कर शर्मा, संजीव रानी, पूनम, पिंकी, रीमा, मैडम रुपिंदर कौर और लेक्चरर मनोज बंगा आदि भी मौजूद रहे।  
समारोह के अंत में दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के उपप्रधान अमरीक हमराज द्वारा आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का छात्रा वंशिका रानी ने पाया मेरिट सूची में स्थान  : दसवीं कक्षा के परिणाम

गढ़शंकर,16 मई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये दसवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा और स्कूल की छात्रा वंशिका...
article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त करने में सहयोग दें सके : डा. परमवीर सिंह

गढ़शंकर। सीएचसी बीनेवाल में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एसएमओ डा. रमन कुमार की अगुआई में मनाया। जिसमें ईलाके के नशो छोडऩे का ईलाज करवाने के लिए अने वाले सभी लोगो व समूह सटाफ ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी खिलाफ वामपंथियों ने सरकार का पुतला फूंका 

गढ़शंकर, 6 सितंबर: आज सीपीआई (एम) द्वारा बाबा गुरदित सिंह पार्क के पास आनंदपुर साहिब चौक में पेट्रोल पर 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर जोरदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड बन गई SI – गर्लफ्रैंड के लिए 15 लाख में खरीदा था पेपर… बॉयफ्रेंड के पीछे पड़ गई पुलिस

जयपुर  : राजस्थान के जयपुर में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को अधिकारी बनाने के लिए पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती का पेपर खरीदा था। वो बी 15 लाख रुपये देकर. अब इस मामले में जयपुर...
Translate »
error: Content is protected !!