बी बी एन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आयोजन 20 से 22 मार्च को

by

बद्दी, 19 फरवरी (तारा) :  बीबीएनआईए की ओर से बीबीएन क्रिकेट लीग के सीजन 6 का आयोजन 20 से 22 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में बीबीएन की 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

बीबीएनआईए के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस बार बीबीएन क्रिकेट लीग 20 मार्च से शुरू हो रही है। 22 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता में लघु उद्योग लीडर, बीबीएन लायन, सोशल एंबेस्टर, बीबीएन मेसेंजर, एनआईए, एडीएमए टाईगर, एलयूपी सुपर फाईटर, रायल टाईटन, रायल वोरियर, लीगल लीजेंट व वाईस आफ बद्दी की टीमें भाग लेंगी। बीबीएनआईए ने इस बार भी रिधि पैंकेजिंग के संचालक मुकेश जैन को लीग का प्रभारी बनाया गया है।
मुकेश जैन ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 आयोजन किया जा रहा है पिछले पांच सीजन बड़े ही अच्छे ढंग से पूर्ण हुए हैं ,इसलिए छठे सीजन भी इसी तरह मनाया जाएगा। इस लीग का मुख्य उद्देश्य आपस में खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। लीग में हर व्यक्ति भाग लेता है चाहे वह ऊंचे पद पर हो चाहे छोटे पद पर। आपसी प्रेम को बढ़ाना है इस लीग का उद्देश्य है।
इस मौके पर बीबीएनाईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, रजनीश विज, दिनेश जैन भी उपिस्थत रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का किया था प्रयास

रोहित जसवाल। चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी बस पर बीते मंगलवार शाम को हमला करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचआरटीसी बस 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा : सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों के लिए आरंभ करवाई हैं निशुल्क कक्षाएं

हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह, 92 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान कीं उपाधियां

 राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा एम्स एएम नाथ।  बिलासपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम...
Translate »
error: Content is protected !!