चंबा में खाई में गिरी कार, 43 वर्षीय अधिवक्ता की मौत, एक गंभीर घायल

by

एएम नाथ। चंबा, 18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हादसा चुवाड़ी क्षेत्र के लाहडू–तुनुहट्टी मार्ग पर होबारड़ी खड़ के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ, जब एक आल्टो कार (HP57-7548) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटनाग्रस्त कार
हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में अधिवक्ता आशीष शर्मा (43) पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी गांव लाहडू, डाकघर परषोड, तहसील चुवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूसरे अधिवक्ता राज गोपाल कौशल पुत्र धन्नी राम कौशल, वार्ड नंबर 1, डाकघर चुवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंदन दौरे में एक भी सरकारी पैसा नहीं किया खर्च.. विपक्ष बिना मुद्दों के चलते कर रहा राजनीति : सीएम सुक्खू

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्ष पर करारा पलटवार किया। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आह्वान : शिमला स्थित संभोटा तिब्बती स्कूल में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ समारोह में भाग लिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के पावन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!