बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या : घर के साथ ही बनी गोशाला में बुजुर्ग दंपत्ति पड़े थे खून से लथपथ

by

बिलासपुर :   बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।   जानकारी के अनुसार चंदपुर गांव के रूपलाल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ घर पर अकेले रहते थे। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण उनके घर गए लेकिन वहां न तो रूपलाल मिले और न ही उनकी पत्नी कमला देवी दिखाई दी। ग्रामीणों ने घर के साथ ही बनी गोशाला में जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ से मृत पड़े हुए थे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा कि कुछ गहने लोगों को रास्ते में भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। प्रारभिक जांच में मामला हत्या का है। जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिंद्रावन में 1 करोड़ से बनेगी कृत्रिम झील – मल निकासी तथा पेयजल पर व्यय होंगे 135 करोड़ : आशीष बुटेल*

बुटेल ने पालमपुर में सम्मानित किये सफाई साथी, कचरा निष्पादन के लिये लगेगी आईनाइज़ड मशीन एएम नाथ।  पालमपुर, 23 अक्तूबर :- नगर निगम पालमपुर एवं हिलदारी के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेडिकल कॉलेज परिसर सरोल का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा. : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार से महिला ने दागीं गोलियां : एक के बाद एक किए 5 हवाई फायर

लुधियाना : पंजाब में हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन है, वहीं सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर और वीडियो अपलोड करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है। बावजूद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंग लाने लगे फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन प्रदान करने के “सुक्खू” सरकार के प्रयास

 जाइका की 39.47 लाख की सिंचाई परियोजना से समखेतर गांव में आई हरियाली, बंजर खेतों में फिर लहराई फसलें रोहित जसवाल।  जोगिंदर नगर :  ग्राम पंचायत बुल्हा भड़याड़ा के समखेतर गांव में वर्षों से...
Translate »
error: Content is protected !!