बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या : घर के साथ ही बनी गोशाला में बुजुर्ग दंपत्ति पड़े थे खून से लथपथ

by

बिलासपुर :   बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।   जानकारी के अनुसार चंदपुर गांव के रूपलाल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ घर पर अकेले रहते थे। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण उनके घर गए लेकिन वहां न तो रूपलाल मिले और न ही उनकी पत्नी कमला देवी दिखाई दी। ग्रामीणों ने घर के साथ ही बनी गोशाला में जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ से मृत पड़े हुए थे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा कि कुछ गहने लोगों को रास्ते में भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। प्रारभिक जांच में मामला हत्या का है। जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मतदान केंद्र की आवश्यकता के अनुरूप बनाएं विशेष ‘स्वीप प्लान’ – एडीसी निवेदिता नेगी

मंडी, 29 दिसंबर। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) की बैठक लेते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के लिए प्रत्येक मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में महिला सहित दो चिट्टे समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, 12.43 ग्राम हेरोइन के साथ युवक-युवती दबोचे एएम नाथ । सोलन :  जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...
Translate »
error: Content is protected !!