बुड्‌डा नाला में व्यक्ति का शव तैरता मिला : 3 घंटे बाद लोगों ने खुद रस्सी डालकर शव को बाहर निकाला

by

लुधियाना : लुधियाना में सोमवार को बाजवा नगर स्थित बुड्‌डा नाला में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची, लेकिन 3 घंटे तक शव को बाहर नहीं निकाला। पुलिस निकालने के लिए लोगों का इंतजार करती रही। करीब 3 घंटे बाद लोगों ने खुद रस्सी डालकर शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने के बाद लोगों ने ही पानी की बाल्टियां शव पर डाली ताकि उसका चेहरा साफ हो सके। पुलिस कर्मचारी खुद काम करने की जगह लोगों को सिर्फ आदेश देते दिखाई दिए।
शव बुरी तरह सड़ चुका था। घटना थाना डिवीजन नंबर 4 के इलाका की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में डाला गया है या कोई और मामला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामला : 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक एसआईटी ने कुल सात गिरफ्तारियां

एएम नाथ। शिमला : बहुचर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस की एसआईटी ने दो और गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों की पहचान सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप उर्फ शिशु के रूप में हुई है।...
article-image
पंजाब

दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले जिले के लाभार्थियों के फार्म भरवा कर वैरीफिकेशन यकीनी बनाए पावर कार्पोरेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करवाने के दिए निर्देश कहा जिले के 34576 लाभार्थियों के करीब 21...
article-image
पंजाब

Sri Guru Gobind Singh Khalsa

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 10 : Located in Mahilpur town of Hoshiarpur district, Sri Guru Gobind Singh Khalsa College has emerged as a premier institution providing high-quality education to meritorious and economically weaker students at...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा में विभिन्न कारणों से हुई मौतों की सूची पढ़िए…

यह मणिमहेश यात्रा 2025 में विभिन्न कारणों से हुई मौतों की सूची हैं…… .. प्रशासन दुआरा लोगो को अफवाहों से बचने के लिए  यह सूची जारी की है और इसे आगे भेजने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!