ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का केस करेंगे कहा सुखबीर सिंह बादल ने

by

अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री भुल्लर ने उन्हें ट्रांसपोर्ट माफिया बोलकर बदनाम किया है।
उन्होंने मीडिया से भी उनके लिए ट्रांसपोर्ट माफिया शब्द का इस्तेमाल न करने की बात कही है। वर्ष 1997 से उनके परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनी चल रही है। दुनिया के अनेकों कारोबारी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। सुखबीर अमृतसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उधर मुद्दे के संबंध में ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले में नोटिस तो उनके द्वारा जारी किया जाएगा। बादलों द्वारा पंजाब में अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार की परमिशन लिए बिना ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को अपनी मनमर्जी से बनाया और अपनों को ही परमिट मुहैया करवाए। मंत्री भुल्लर ने कहा कि उन्होंने बादलों को माफिया नहीं कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक ग्रंथों और स्थानों की बेअदबी कतई बर्दाश्त नहीं – निपुण शर्मा

गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टा के गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की घटना पर भाजपा ने जताया कड़ा रोष होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टा के गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में श्री गुरु...
article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार को मीटिंग से बाहर रखने का किसानों ने केंद्र से 4 मई की बैठक से किया आग्रह

चंडीगढ़ में 4 मई को किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली बैठक से पहले किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि, इस बैठक में...
article-image
पंजाब , समाचार

रेत व मिट्टी से भरी गयारह ट्रैकटर ट्रालियों को जब्त कर किया मामला दर्ज : माईनिंग बिभाग ने की बड़ी कार्रवाई

    आठ चालक मौके से ग्रिफतार और तीन फरार, लोगो का आरोप ट्रैकटर ट्रालियों वालों को पकड़ रहे तो ओवरलोडिड टिप्पर शरेआम रोड़ से गुजर रहे गढ़शंकर। माईनिंग अफसर हरमिंदर पाल सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!