बुढलाडा में लोगों ने ASI को नशा करते पकड़ा, डोप टेस्ट पॉजिटिव; केस दर्ज….एसपी बोले- जहान खेलां में ट्रेनिंग कर रहा था पुलिसकर्मी

by

बुढलाडा (मानसा), 30 अक्टूबर। पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब लोगों ने पंजाब पुलिस के एक एएसआई को कथित तौर पर चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करते हुए पकड़ लिया। लोगों ने पुलिसकर्मी को बीच बाजार घेर लिया। इस दौरान एएसआई ने सफाई देते हुए कहा कि वह ट्रेनिंग पर आया है और उसने कोई नशा नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। लोगों ने एएसआई सहजप्रीत (50) को कथित तौर पर नशा करते हुए देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दावा किया कि पुलिसकर्मी की जेब से नशे की पुड़िया भी मिली है। गुस्साए लोगों ने उसे सड़क पर बैठा दिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

लोगों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब पुलिस विभाग के कर्मचारी ही नशे के मामले में सामने आएंगे तो नशे के खिलाफ अभियान पर सवाल उठेंगे।

विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने एएसआई का डोप टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

जहान खेलां में चल रही थी ट्रेनिंग: एसपी

एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई सहजप्रीत जहान खेलां में ट्रेनिंग कर रहा था और उसकी ड्यूटी बुढलाडा में लगाई गई थी। इसी दौरान लोगों ने उसे नशा करते हुए पकड़ लिया। डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना बुढलाडा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाई किलो सांभर का मीट के साथ वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर के अड्डा झुगियां में राणा मीट शॉप से वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने रेंज अफसर चरणजीत सिंह की अगुआई में छापा मार कर ढाई किलो सांभर का मीट बरामद कर मामला...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के सर्वसमिति से अध्यक्ष चुने गए त्रिभंक दत्त ने पदाभार संभाला

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के सर्वसमिति से अध्यक्ष चुने गए त्रिभंक दत्त ऐरी ने आज पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी व विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मौजूदगी में पद भार संभाला। इस दौरान...
article-image
पंजाब

मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये किए था खर्च : वीवीआईपी के खाने के लिए 16 लाख रुपये किए थे खर्च

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव को लेकर बठिंडा की मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए थे। इसका खुलासा आरटीआई...
article-image
पंजाब

स्कूल शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापकों का राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मान, कैप्टन सरकार ने चार सालों में बदली पंजाब की शिक्षा प्रणाली की सूरत: विजय इंदर सिंगला

सरकारी अध्यापकों के कारण ही शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब देश भर में अग्रणी रहा: विजय इंदर सिंगला 7 लाख विद्यार्थी प्राईवेट स्कूलों को छोड़ के सरकारी स्कूलों में हुए दाखि़ल: सिंगला पटियाला 5...
Translate »
error: Content is protected !!