बूटा सिंह पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच वडिंग ने अनुसूचित जाति आयोग में पेशी से छूट मांगी

by

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेशी से छूट मांगी

वडिंग की ओर से अधिवक्ता अर्शप्रीत सिंह खडियाल आयोग के समक्ष पेश हुए; हालांकि, कार्यवाही के दौरान वह ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ जमा नहीं कर सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग को उनकी कथित जातिवादी टिप्पणियों के लिए छह नवंबर को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया था।

वडिंग ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रदेश में उपचुनाव का हवाला देते हुए आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेशी से छूट मांगी और उपचुनाव समाप्त होने के बाद एक नयी तारीख देने का अनुरोध किया। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि तरनतारन जिला चुनाव अधिकारी सह उपायुक्त ने भी आयोग के समक्ष पेशी से छूट मांगी ।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने एक औपचारिक पत्र के माध्यम से आयोग को सूचित किया कि वडिंग को एक नोटिस जारी कर मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है । उन्होंने बताया कि तरनतारन के डीईओ ने विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कारण उपस्थिति से छूट का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि अनुरोध स्वीकार करते हुए आयोग ने 17 नवंबर तक का समय दे दिया है। गढ़ी ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कपूरथला पुलिस ने वडिंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए, आयोग ने कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की एक प्रति 10 नवंबर तक मांगी है।

वडिंग, बूटा सिंह के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के निशाने पर हैं। यह टिप्पणी उन्होंने 11 नवंबर को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को बिना शर्त माफी मांगी और कहा कि वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता बूटा सिंह को पितातुल्य मानते हैं और उनका या किसी और का कभी भी अनादर नहीं कर सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ...
article-image
पंजाब

Mahilpur’s Vishwakarma Committee Observes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.25 :  The Vishwakarma Committee, Mahilpur, organized the annual Vishwakarma Day celebrations at the local Shri Vishwakarma Mandir with traditional devotion and community participation. Committee President and Contractor Jagjit Singh Ghumiala presided over...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में स्थापित ओपन जिम का किया उद्घाटन

लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करेगा यह जिम चंडीगढ़, 6 जनवरी: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में सांसद कोटे के अंतर्गत जारी की गई ग्रांट...
Translate »
error: Content is protected !!