2,000 पुलिस टीमें रेड कर रहीं …पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऐलान-ए-जंग’ : CM मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अब ‘जंग’ का ऐलान हो गया है। सीएम भगवंत मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद है कि पंजाब से गैंगस्टरों को जड़ से उखाड़ फेंकना और उनके पूरे सिस्टम को तबाह कर देना। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने प्रेस वार्ता कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है। DGP ने कहा कि इस ऑपरेशन में पंजाब से बाहर बैठे गैंगस्टर खुद को महफूज न समझें। उन्हें भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ जिस युद्धस्तर पर ऑपरेशन चलाया गया। उससे जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर नशे की सप्लाई रुकी। लेकिन पंजाब में नशे के साथ-साथ गैंगस्टर्स पर लगाम की भी अपनी बड़ी प्राथमिकता है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है। पिछले साल 2025 में गैंगस्टरों के खिलाफ हुए एक्शन में करीब 992 गैंगस्टर पकड़े गए थे। DGP ने कहा कि सीएम भगवंत मान का साफ कहना है कि पंजाब की धरती पर कोई भी अपराध होगा तो उसके पीछे के दोषी गैंगस्टरों को भारत के किसी भी कोने से या देश के बाहर से भी पकड़कर लाया जाएगा।DGP ने कहा कि 60 मुख्य गैंगस्टर्स जो देश से बाहर बैठे हैं और उनके करीब 1200 सहयोगी गुर्गे जो पंजाब में अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल हैं, साथ ही इनके तकरीबन 600 पारिवारिक मेंबर्स जो इनके साथ आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं। उन्हें मार्क किया जा रहा है। ऑपरेशन के पहले फेज में 72 घंटे का ऑपरेशन शुरू किया गया है। जिसमें 12,000 पुलिस ऑफिसर लगभग 2,000 पुलिस टीमें रेड कर रहीं हैं। CM खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पूरे भारत में अब तक इस तरीके का इतने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन नहीं चलाया गया है।
————————
पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं

DGP ने कहा कि अब पंजाब सीएम के आदेश के मुताबिक एक स्ट्रैटेजी बनाई गई है जिसमें पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर वार शुरू करने जा रही है। इस ऑपरेशन का नाम है ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’। DGP ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी और पूरे पंजाब में उनके नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिस तरह से पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाने का काम चल रहा है। उसी तरह पंजाब को गैंगस्टर्स फ्री बनाया जाएगा।
————————
पंजाब में एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन शुरू

पंजाब सरकार ने NDPS एक्ट और वांटेड गैंगस्टरों की धरपकड़ में इनाम के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। हमने आज एक एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन भी शुरू की है। जिसका नंबर 93946-93946 है। DGP ने लोगों से अपील की है कि वे इस नंबर पर गैंगस्टरों के बारे पुलिस को सूचना दें। AGTF हेडक्वार्टर में 24*7 यह हेल्पलाइन सेवा जारी रहेगी। सूचना देने वालों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Confluence of Faith, History and

A Sacred Site of Salvation After Untimely Death – Centuries-Old Pind Daan Tradition Continues in Pehowa Pehowa (Haryana)/Daljeet Ajnoha/Mar.3 The ancient religious town of Pehowa is home to the sacred Saraswati Tirth, where the...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी अब तक 4165 लोगों की आंखों की पुतली बदलवाकर उन्हें रोशनी प्रदान कर चुकी : डॉक्टर तरसेम सिं

 सोसाइटी की मांग पर रायत एंड बाहरा यूनिवर्सिटी तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी ने दाखिला फार्म में नेत्रदान संबंधी कालम ऐड किया -डॉक्टर तरसेम सिं गढ़शंकर, 12 मई : रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी...
article-image
पंजाब

नागरिक सेवाएं देने में प्रदेश में अव्वल आया जिला होशियारपुर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ की प्रशंसा की सेवा केंद्रों की ओर से एक वर्ष में 254878 नागिरकों को दी गई सेवाएं, 0.07 प्रतिशत प्रार्थना पत्र पैंडिंग...
Translate »
error: Content is protected !!