बेअदबी से संबंधित विधेयक राज्यपाल को भेजा गया : कड़े दंड का है प्रावधान

by

चंडीगढ़, 17 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने बेअदबी से संबंधित विधेयक को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अनुमोदन के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ किसी भी प्रकार की बेअदबी से संबंधित विधेयक को विधानसभा में पारित होने के बाद राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।” पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित इस विधेयक में बेअदबी के लिए कड़े दंड का प्रावधान किया गया है, जिसमें आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है।

मान ने सोमवार को यहां विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया था। ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम, 2008’ में संशोधन से जुड़े इस विधेयक के पारित होने के बाद उन्होंने सदन के सदस्यों का आभार जताया और कहा कि यह बेअदबी की घटनाओं के खिलाफ एक मजबूत निवारक साबित होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता नहीं है और इसके लिए केवल राज्यपाल की मंजूरी ही पर्याप्त है।

इससे पहले राज्य सरकार ने कहा था कि भारतीय न्याय संहिता के मौजूदा प्रावधानों में पर्याप्त कठोर दंड का प्रावधान नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमार कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ : कुलविंदर संघा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के मोहल्ला परमार कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पूरे मोहल्ले के गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 6 अधिकारियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार : रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य को गलत तरीके से महंगे औद्योगिक भूखंड आवंटित करने के मामले को लेकर

लूधियाना, 10 मार्च  :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईईसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को काबू करने के लिए छापेमारी की जा...
article-image
पंजाब

धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

फरीदकोट :   जिला पुलिस ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए गांव जलालेआना में दो महिलाओं के बीच निजी विवाद के दौरान हुई बहस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!