धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

by
फरीदकोट :   जिला पुलिस ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए गांव जलालेआना में दो महिलाओं के बीच निजी विवाद के दौरान हुई बहस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी के संवेदनशील मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कुलदीप कौर पत्नी जुगराज सिंह और वीरां कौर पत्नी हरपाल सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों गांव जलालेआना की ही निवासी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों महिलाएं आपसी झगड़े के दौरान गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुईं और गुस्से में हाथ मारने से रुमाला साहिब और ऊपर रखा खालसा तीर नीचे गिर गया, जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पांच पवित्र अंग खंडित हो गए। गुरुद्वारा साहिब में मौजूद ग्रंथी के बेटे जगविंदर सिंह के बयान पर थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच निजी विवाद के दौरान गुस्से में यह घटना अनजाने में घट गई।
इस संबंध में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की संजीदगी को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपित महिलाओं को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। फरीदकोट पुलिस ने कहा कि समाज में अमन-शांति बनाए रखने हेतु किसी भी व्यक्ति को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में अध्यापकों का दो दिवसीय सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोड़ा में मिशन समर्थ 4.0 बैच 01 के कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को पंजाबी, अंग्रेजी और गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए दो दिवसीय सेमिनार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों जमकर नाचे ..66 साल के बुजर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन

एएम नाथ : कुल्लू :  बंजार उपमंडल के थरिम्बला गांव से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ विवाह रचाया है।...
article-image
पंजाब

33 प्रतिशत सब्सिडी पर सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने वाले यूनिट के लिए आवेदन आमंत्रित

होशियारपुर, 3 अगस्त  : मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला होशियारपुर द्वारा एन.एम.ई.ओ.-ओ.एस. योजना के तहत सरसों एवं मूंगफली से तेल...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रक्षा मंत्री से की कंडी क्षेत्र में सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग

मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके हल्के के...
Translate »
error: Content is protected !!