बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा…सात घायल

by

लुधियाना : बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया।

इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग दूर जाकर गिरे और कई को गंभीर चोटें आईं। यातायात पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह ने बताया कि नंगल से आ रही बस की टक्कर से सात लोग घायल हुए। घायलों में शिमलापुरी निवासी संतोष रानी, उसकी बेटी महक, संगरूर निवासी गुरमुख सिंह और मंजीत कौर के साथ साथ हंबड़ा के दर्शन सिंह, जीरा के मेवा सिंह और ई रिक्शा चालक राजिंदर ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक जसवंत सिंह मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह ने कहा, जैसे ही बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मैं सामने ही खड़ा था। टक्कर के बाद मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। एक लड़की की टांग पर गंभीर चोट लगी है, जबकि कुछ लोगों के सिर पर भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मेवा सिंह ने बताया कि वह जीरा से लुधियाना एनओसी लेने आए थे। उन्होंने देखा कि बस तेज रफ्तार से आकर लोगों को टक्कर मार रही थी। बस में यात्री भी सवार थे। ई-रिक्शा चालक राजिंदर ने कहा, मुझे पता ही नहीं चला कि कब बस ने टक्कर मारी। मैं बेसुध हो गया था और अब होश आया है। मेरे सिर पर चोट लगी है। बस ने दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी। लोग कह रहे हैं कि ब्रेक फेल हो गई थी, लेकिन अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब सरकार कोविड संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, जनता भी करे सहयोग: सुंदर शाम अरोड़ा

जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19...
article-image
पंजाब

सतनौर केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया

गढ़शंकर, 4 जुलाई: सिविल सर्जन होशियारपुर और एसएमओ पोसी के निर्देशन में हैल्थ वैलनेस केंद्र सतनौर में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया गया। इसमें एमपीएचडब्ल्यू, आशा वर्कर, आशा फैसिलिटेटर और अन्य सदस्यों ने भाग लिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
article-image
पंजाब

डीएसपी कार्यालय के बाहर खड़ी बस से चोरों ने बैट्रिया चोरी

गढ़शंकर 19 दसंबर : इलाक़े में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, चोर चोर कर कानून व्यवस्था को ढेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी ही चोरी की...
Translate »
error: Content is protected !!