बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय समागम 23 को: DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 09 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत होशियारपुर में प्रदेश स्तरीय समागम 23 नवंबर को लाजवंती स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.पी मंजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समागम की तैयारियों को लेकर किसी तरह की कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि समागम के दौरान जिले भर से लोग आएंगे, इस लिए ट्रैफिक, सुरक्षा, सफाई, पीने के पानी संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली जाए। उन्होंने बताया कि समागम के दौरान स्कूलों के बच्चों के पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य मेहमान की ओर से 51 नव जन्मी बच्चियों, 21 गर्भवती महिलाओं, 30 हैल्दी बेबी शो के बच्चों, गर्ल अचीवर्स को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा बेटियों के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
कोमल मित्तल ने जिला प्रोग्राम अधिकारी को सभी तैयारियों संबंधी हिदायत देते हुए कहा कि वे संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर इसकी अग्रिम व्यवस्थाएं कर लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय समागम की तैयारियों को लेकर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जी.एम जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, डा. अनीता, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, जिला बाल विकास अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, सी.डी.पी.ओ दया रानी, सी.डी.पी.ओ मंजू बाला, सी.डी.पी.ओ परमजीत कौर, सी.डी.पी.ओ जसविंदर कौर, आरती शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर :  गांव नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में  250 में से 229 ( 91%) अंक हासिल ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान प्राप्त किया।  हरदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का लोकार्पण किया

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मसूरी घूमने आए थे पंजाब के 2 युवक : पैसे खत्म होते ही बदली नीयत, मॉल रोड की मोबाइल दुकान में चोरी करते गिरफ्तार

एएम नाथ । मसूरी : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में घूमने आए दो पर्यटकों को पैसे खत्म होने के बाद चोरी करना महंगा पड़ गया. दोनों युवकों ने माल रोड स्थित एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला आईटीआई ऊना ने निकाली सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 जनवरी। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज(गुरुवार) को महिला आईटीआई ऊना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को...
Translate »
error: Content is protected !!