बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

by
विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
यौन अपराधों के लिए बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की धारा 6 के तहत पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 35/2023 में 20 जुलाई 2023 को केस दर्ज किया गया था।
दोषी पेशे से चालक है। आरोप पत्र दाखिल करने के बाद कोर्ट में मुकदमा संचालित किया गया था। विशेष लोक अभियोजक संदीप अग्निहोत्री ने मामले की पैरवी की। उन्होंने कहा कि आरोपों के समर्थन में 20 गवाहों से परीक्षण कराया गया। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने पीड़ित को पांच लाख रुपये का मुआवजा भी दिया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पिता को उम्रकैद की सजा
चंबा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा जसवंत सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पिता को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। बीस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अदालत ने आरोपी को आईपीसी की धारा 506 के तहत भी दोषी करार देते हुए एक वर्ष साधारण कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की भी सजा दी है। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकद्दमे की पैरवी जिला न्यायवादी संजीव सिंह राणा ने की। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज बयान में कहा था कि 27 दिसंबर 2019 को उसकी माता और भाई-बहन जंगल में पशु चराने गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके पिता ने घर में आकर दुष्कर्म किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

ऊना: 1 अक्तूबर: सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत आज आयुष विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि सेवा पखवाड़ा...
article-image
पंजाब

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन बनाया जाए यकीनी: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने फेसबुक लाइव के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित कहा, जिले में आज लिए गए 2754 सैंपल, कोरोना के 204 पाजीटिव मामले आए सामने, दो की हुई मौत जिले में अब तक...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः चंदन ग्रेवाल

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों की सुनी मुश्किलें होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं...
article-image
पंजाब

महिला कैदियों की बैरक का भी किया मुआयना : सीजेएम अपराजिता जोशी की ओर से केंद्रीय जेल का दौरा :

होशियारपुर, 15 दिसंबर:  जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल का दौरा किया गया। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!