देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

by
शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा है।
यहां पर नगर निगम ने पुरुषों से यूरिन शुल्क वलूसने के लिए प्रस्ताव बनाया है। अहम बात है कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां पर दुकानदारों को टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए पास जारी किए जाएंगे।
दरअसल, शिमला शहर में नगर निगम पहले केवल महिलाओं से 5 रुपये शुल्क लेता था, लेकिन पुरुषों के लिए यह फ्री था। अब नगर निगम में दो बैठकें हुई हैं. शुरुआती तौर पर शहर के 30 पब्लिक टॉयलेट में शुल्क लिया जाएगा। उधर, शहर में दुकानें करने वाले स्थानीय कारोबारियों के लिए कार्ड यानी पास बनेंगे और 100-150 रुपये मासिक शुल्क तय किया जाएगा।
 यह पूरा मामला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद खुला है. इससे पहले, शिमला शहर में केवल महिलाओं से यूरिन के लिए शुल्क लिया जाता था और लिंग के तौर पर भेदभाव हो रहा था. हाईकोर्ट ने निगम से पूछा कि महिला से ही पैसे लिए जाते हैं, जबकि पुरुषों से क्यों नहीं? हाईकोर्ट ने कहा कि महिलाओं से टॉयलेट के पैसे लेना गलत है।
                   शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को बताया कि शहर में केवल महिलाओं से टॉयलेट के लिए पैसे लिए जाते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए यह सुविधा मुफ्त थी. हालांकि, अब आने वाले समय में पुरुषों के लिए अब फ्री में टॉयलेट सुविधा नहीं मिलेगी और इस पर योजना बनाई जाएगी. मेयर ने बताया कि 30 सार्वजनिक शौचालयों में टॉयलेट जाने वालों की संख्या काफी रहती है और यहां पर अब पैसे लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि लोक कारोबारियों के लिए हर माह 100-150 रुपये शुल्क लिया जाएगा. गौरतलब है कि सोमवार को नगर निगम की मासिक बैठक हुई और इसमें इस मुद्दे पर चर्चा हुई है. मीटिंग में शहर के अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई है।
            यह पूरा मामला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद खुला है। इससे पहले, शिमला शहर में केवल महिलाओं से यूरिन के लिए शुल्क लिया जाता था और लिंग के तौर पर भेदभाव हो रहा था। हाईकोर्ट ने निगम से पूछा कि महिला से ही पैसे लिए जाते हैं, जबकि पुरुषों से क्यों नहीं? हाईकोर्ट ने कहा कि महिलाओं से टॉयलेट के पैसे लेना गलत है।
टॉयलेट टैक्स पर हो चुका है विवाद
हिमाचल प्रदेश में इससे पहले, टॉयलेट टैक्स को लेकर विवाद हुआ था। इस मुद्दे पर सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी और बाद में सरकार को नोटिफिकेश को वापस लेना पड़ा था। अब फिर से इस मुद्दो के जोड़ते हुए लोग सवाल उठा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

VAJRA CORPS HONOURS VALOUR AND

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/July 26 : Vajra Corps today observed the 27th Anniversary of Kargil Vijay Diwas with profound solemnity and military traditions, paying rich tributes to the exceptional bravery and ultimate sacrifice of the Indian...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं में बढ़ती बेचैनी: कारण और समाधान

आज़ादी के बाद भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की राह पकड़ी। चाहे पाकिस्तान और चीन से युद्ध हुए हों या आतंकवाद की चुनौती सामने आई हो, भारत ने हमेशा साहस और क्षमता के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई के बेड पर भाभी के साथ संबंध बनाती थी बहन : एक दिन उसके भाई और मां को पता चल गया, फिर जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था

यमुनानगर :   ​ ननंद और भाभी में बहुत कम पटती है। यह बात अक्सर अक्सर आपने सुनी होगी।  लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा केस सामने आया है। जहां ननंद और भाभी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!