बेटे पर नशे की लत हावी, मां ने मांगी खुदकुशी करने की इजाजत

by

लुधियाना : पंजाब के युवाओं में नशों की लत इस कद्र हावी हो चुकी है कि वह नशा पूर्ति के लिए चोरियों के अलावा घरवालों के साथ मारपीट करने लगे हैं। अपने बेटे की नशे की लत से परेशान हुई एक मां ने विधायक अशोक पराशर पप्पी के समक्ष खुदकुशी करने की इजाजत मांगी है।
महिला का कहना है कि उसका पुत्र पिछले चार सालों से नशा कर रहा है और यहां तक कि नशा पूर्ति के लिए वह घर का सामान चोरी करने लगा है और पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
लुधियाना के गुरमेल नगर जस्सियां रोड में रहती उक्त महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके दो पुत्र हैं। जिनमें से एक पुत्र मेहनत मजदूरी करता है तथा दूसरा छोटा बेटा 18 साल का है और नशों का आदी हो गया है। महिला ने बताया कि जिस नशे वाले टीके का उनका पुत्र सेवन करता है वह उक्त एरिया सलेम टाबरी व जस्सियां में आसानी से मिल रहा है। उक्त महिला पहले भी विधायक अशोक पराशर पप्पी से मदद की गुहार लगा चुकी है।
विधायक अशोक पराशर पप्पी कहते हैं कि पिछले सरकारों ने नशे पर बिल्कुल भी काम नहीं किया है तथा यही कारण है कि अब नशे ने अपने पैर इतने पसार लिए हैं कि घरों के घर बर्बाद हो रहे हैं। उनके पास रोजाना कोई न कोई महिला फरियाद लेकर आती है कि उनके बेटे का इलाज करवाया जाए। उन्होंने उक्त महिला को भरोसा दिलाया कि वह उनके पुत्र का अवश्य इलाज करवाएंगे ताकि वह नशों को त्याग कर मुख्य धारा में शामिल हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतनौर में दो परिवारों की चार भैंसें चोरी           

गढ़शंकर। 12 जुलाई: गढ़शंकर के अंतर्गत गांव सतनौर में चोरों द्वारा भैंसें चोरी करने की घटना सामने आई है। सुरिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह की दो भैंसें तथा कमलेश कौर पत्नी पाखर राम की...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने पंजाब के आप सांसद के घर पर मारा छापा : जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

ईडी ने सोमवार को भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर रेड की। उन्होंने बताया कि पंजाब के...
article-image
पंजाब

सीबीआई की दबिश : भुल्लर के माच्छीवाड़ा ब्लाक के गांव मंड शेरियां फार्म हाउस पर दी दबिश

माछीवाड़ा : रिश्वतखोरी के केस में कथित रूप से संलिप्त पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। जब से उन्हें गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!