सतनौर में दो परिवारों की चार भैंसें चोरी           

by
गढ़शंकर। 12 जुलाई: गढ़शंकर के अंतर्गत गांव सतनौर में चोरों द्वारा भैंसें चोरी करने की घटना सामने आई है। सुरिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह की दो भैंसें तथा कमलेश कौर पत्नी पाखर राम की दो भैंसें जो अलग अलग पशुओं के बाड़े में बंधी हुई थीं। उन्होंने जब सुबह 6 बजे के करीब जाकर देखा तो दोनों परिवारों की भैंसें बाड़े में नहीं थीं। दोनों परिवार गरीब हैं और उनके पास पशु बांधने के लिए भी जगह नहीं थी। दोनों परिवारों ने बैंक से कर्ज लिया था। रोते-रोते परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमारी आजीविका मवेशियों पर टिकी थी। इस घटना की सूचना गढ़शंकर पुलिस को दी गई है। दोनों परिवारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी भैंसों की शीघ्र तलाश शुरू की जाए ता कि दोनों परिवारों को मवेशी मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर सब डिविजन को प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम कर जताया विरोध

गढ़शंकर l सब डिविजन गढ़शंकर को नये प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध जताया और...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 16 क्लीनिकल सहायकों को दिए नियुक्ति पत्र : सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की

होशियारपुर, 09 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की नींव रखी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केदारनाथ यात्रा रोक दी , केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे उफान पर : सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

सोनप्रयाग : पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!