बेडरूम में बुलाएगा तो चली जाएंगी?…अशोक खरात केस में ममता कुलकर्णी का व‍िवाद‍ित बयान

by

महाराष्ट्र के नासिक से पकड़े गए ढोंगी बाबा अशोक खरात उर्फ कैप्टन केस में साध्वी ममता कुलकर्णी का विवादास्पद बयान सामने आया है. वे पीड़ित महिलाओं पर ही दोष मढ़ रही हैं।

महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में घिरे नासिक के ज्योतिषाचार्य बाबा अशोक खरात मामले में कुलकर्णी ने कहा कि जब ये महिलाएं अशोक खरात के पास गईं, तो इनकी बुद्धि कहां चली गई थी? क्या ये सारी महिलाएं बेवकूफ थीं कि इन्हें कुछ समझ नहीं आया, जब अशोक खरात इन्हें छू रहा था? कोई इन्हें कहीं भी बेडरूम में बुला लेगा तो क्या ये चली जाएंगी? गलती इनकी भी है।

साध्वी ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि आज धर्म की आड़ में हर कोई ढोंग पर उतर आया है. मैंने खुद अपनी चमड़ी सती (गलाकर) करके तपस्या की है. आज के समय में हर कोई धर्म के नाम पर लोगों को लूट रहा है. इन धर्म गुरुओं को छोड़ो और सीधे भगवान में ध्यान लगाओ।

100 से ज्यादा अश्लील वीडियो  :  पीड़िता की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो अशोक खरात के काले साम्राज्य की परत दर परत खुलती चली गई. जांच में सामने आया है कि उसकी ‘ओक्स प्रॉपर्टी’ ही उसके काले कारनामों का मुख्य अड्डा थी. पुलिस ने यहां छापेमारी के दौरान 100 से ज्यादा अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं।

अशोक खरात के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. एक क्राइम ब्रांच और दो एसआईटी द्वारा. कई पीड़ित महिलाएं भी सामने आई हैं. पूरे मामले में महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी का गठन कर जांच आईपीएस अधिकारी IPS तेजस्वी सातपुते को सौंपी है।

58 महिलाओं को फंसाया जाल में : पुलिस को उसकी पेन ड्राइव से 58 महिलाओं के वीडियो मिले हैं. आरोपी खरात ने इन महिलाओं को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ दिया, सम्मोहित किया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया. हिडन कैमरों से उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल किया. हालांकि, आरोप है कि उसके चंगुल में फंसी महिलाओं की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

अशोक खरात के कांड कैसे आए सामने?…तीन साल तक खरात बाबा की दरिंदगी का शिकार हुई 35 वर्षीय महिला ने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार अशोक खरात ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई. उसकी संपत्तियां नासिक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में फैली हुई हैं. इनमें सबसे बड़ी संपत्ति नासिक के पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहित मलिक ने रचा कीर्तिमान : 22,840 फीट ऊंचाई पर तिरंगे के साथ फहराया एसबीआई का झंडा

संकल्प, साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी मोहित मलिक ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में नशे के खिलाफ जॉइंट एक्शन प्लान – पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन ने की समीक्षा : सख्त निर्देश जारी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मोहाली की चेयरपर्सन कंवरदीप सिंह की अध्यक्षता में होशियारपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जॉइंट एक्शन प्लान के तहत जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगी हुई शराब : हिमाचल में 10 से 30 प्रतिशत तक महंगी मिलेगी शराब

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल में शराब की बोतल पर एमएसपी लगने जा रहा है। यानी बोतल पर अब एमआरपी नहीं, एमएसपी होगा। आबकारी कराधान विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़...
Translate »
error: Content is protected !!