नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गुरजोत को स्कूल द्वारा किया सम्मानित

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर ब्लॉक के सीहवां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल -2 के छात्र गुरजोत सिंह को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में  उत्तीर्ण होने  पर स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरजोत इस सत्र में नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इस स्कूल के दूसरे छात्र हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल की इस पहल की सराहना की। स्कूल प्रभारी नरिंदर कौर ने बताया कि अगले वर्ष होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा पाँच के विद्यार्थियों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह, चेयरपर्सन  मनजीत कौर, रजनी बाला, जगतार सिंह, दीपक कुमार, रणजीत सिंह, बलवीर कौर, सुरजीत कौर, जीत कौर और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रोन के जरिए पंजाब में बड़ी मात्रा में हथियार और नशे पहुंचाए जा रहे हैं : वड़िंग

राजा वड़िंग ने राहुल शर्मा के परिवार से मिलकर जताया दुख लुधियाना के सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता लुधियाना, 29 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लुधियाना से...
article-image
पंजाब

12 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के संबंधि में सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

लोक अदालत के लाभ के बारे में अधिक से अधिक प्रचार करने की दी हिदायत होशियारपुर, 09 फरवरी: सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से 12 मार्च को लगाई...
article-image
पंजाब

ठगी : महिला व उसके पति का चलाकी से एटीएम बदला और एक लाख 10 हजार की ठगी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव मैहिंदवानी की महिला व उसके पति से खन्ना में एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम बदल लिया और महिला व उसके पति को करीव एक लाख...
Translate »
error: Content is protected !!