अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरूवार को पंजाब कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ में गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। उन्होंने मांग की कि बॉर्डर एरिया में माइनिंग की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए।

सीएली लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बीएसएफ ने संगीन आरोप लगाए कि बॉर्डर एरिया में माइनिंग की वजह से गड्‌ढे बन गए हैं। बीएसएफ ने यह भी कहा कि सारी रात मशीनरी चलने और लाइटिंग की वजह से ड्रोन का पता नहीं चलता। इसके बाद एचसी ने बॉर्डर एरिया में माइनिंग पर बैन लगा दिया। हमने गवर्नर से मांग की है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसकी जांच करे।

बाजवा ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी की दिल्ली और पंजाब की फिल्म के डायरेक्टर, फाइनेंसर और प्रोड्यूसर सेम हैं। दिल्ली में सीबीआई जांच के बाद पॉलिसी कैंसिल कर दी गई। गवर्नर से मांग की कि दिल्ली की तरह सीबीआई पंजाब पॉलिसी की भी जांच करे। पंजाब में L1 यानी होलसेलर का प्रॉफिट 5% से 10% कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहन की खातिर जसकीरत ने 12 लोगों को उतारा मौट के घाट : वो रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी

मुंबई : धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की बहस छिड़ी हुई है। इस फिल्म पर लोग दो फाड़ में बट गए हैं। इस फिल्म...
Translate »
error: Content is protected !!