साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतारा

by

संगरूर :  गांव लहल कलां में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतार दिया। मामला लव मैरिज का निकला। साला लव मैरिज से नाराज था, इसलिए जीजा का कत्ल कर दिया।

पुलिस द्वारा महज पांच घंटे में मामले को ट्रेस करके आरोपित को काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक गुरप्रीत सिंह (29) ने दो वर्ष पहले लव मैरिज करवाई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा गठित टीम डीएसपी रणबीर सिंह, थाना इंचार्ज मनप्रीत सिंह व सीआईए स्टाफ ने अलग अलग थयूरी पर काम करते हुए पांच घंटे में ही मामला सुलझा लिया। वारदात के समय गुरप्रीत सिंह अपने कुत्ते को बाहर निकालने लगा था, उसी समय रात दो बजे दो व्यक्तियों ने उस पर तीन राउड फायर चला दिए।

गोली मारकर की हत्या :  तीनों गोलियां गुरप्रीत सिंह की खोपड़ी में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीएसपी लहरा रणबीर सिंह व थाना मुखी मनप्रीत सिंह ने कार्रवाई आरंभ की। जिसमें पता चला कि मृतक गुरप्रीत सिंह का साला हरमनदीप सिंह निवासी तलवाड़ा अपनी बहन की लव मैरिज से खफा था। इसलिए उसने अपने जीजा गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू को गोलियों के साथ भून दिया।

किसी से नहीं थी दुश्मनी :  पूरे मामले में हरमनदीप ही मास्टरमाइड पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आकर देखा कि कमरे में गुरप्रीत सिंह लाश पड़ी थी। उसके सिर पर गोली लगी थी, चारों तरफ खून ही खून था।

परिवार मुताबिक हमला करने वालों के मुंह बंधे हुए थे। परिवार ने कहा कि गुरप्रीत सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी और न ही उसका किसी अपराधिक रिकॉर्ड था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मूनक सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बाकी नकाबपोश हमलावरों की तलाश जारी है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab govt’s service centres

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8— Former MP Avinash Rai Khanna on Friday accused the Punjab government’s service centres of becoming “dilemma centres” for the public, saying citizens face prolonged delays in issuance of caste, residence and...
article-image
पंजाब

625 किलोमीटर की साइकिल यात्रा से पंजाब में चुनावी अभियान तेज करेगी कांग्रेस : 27 विधानसभा क्षेत्रों और 24 शहरों-कस्बों से गुजरेंगे दो हजार से अधिक साइकिल सवार

12 नवंबर को चमकौर साहिब से होगी शुरुआत, 19 नवंबर को खन्ना में समापन चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की...
article-image
पंजाब

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति...
article-image
पंजाब

आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान साहिल बिहारी शर्मा नाम के आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!