कांग्रेस तय समय के भीतर बल्क ड्रग पार्क की औपचारिकताओं को पूरा कर इसे धरातल पर उतारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना | हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक स्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आया तो केंद्र सरकार से बल्क ड्रग पार्क की केवल सैद्धांतिक सहमति का पत्र ही जारी करा पाए हैं।
ऊना में जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हम लंबे समय से केंद्र सरकार पर बल्क ड्रग पार्क के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में वीरभद्र सरकार के समय नालागढ़ में जब केंद्रीय मंत्री आए थे, उस वक्त हमने इस बल्क ड्रग पार्क को लेकर प्रमुखता से मांग रखी थी। कहा कि बल्क ड्रग पार्क बने। यह हिमाचल के लिए बेहतर बात होगी। कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार आएगी। फिर कांग्रेस तय समय के भीतर बल्क ड्रग पार्क की औपचारिकताओं को पूरा कर इसे धरातल पर उतारेगी।
इस मामले पर बीजेपी सरकार अब चुनावों के समय केंद्र से केवल सैद्धांतिक सहमति का पत्र ही जारी करा पाए हैं। कहा कि बीजेपी सिर्फ शिलान्यास करने का ही काम करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता ऊना : 16 जुलाई: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों व पंचायत सचिवों को विस्तार से बताया कि पंचायत में किसी व्यक्ति के पाॅजिटिव पर किन-किन बातों का ध्यान रखना

विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी जानकारी ऊना  – खंड विकास कार्यालय में आज विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों कोे कोविड सुरक्षा नियमों सहित अन्य जानकारियां सांझा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उच्च सदन का नेता बनाया जा सकता : जेडी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल जून माह तक

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने इस ओर इशारा किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता हो सकते हैं। वह पीयूष गोयल की जगह...
Translate »
error: Content is protected !!