विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर की गई विस्तृत चर्चा : जिला परिषद की त्रैमासिक  बैठक आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता 

by
एएम नाथ। चंबा :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मैहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों  से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नही की जा सकी है उनके साथ पुनः बैठक की जाएगी ताकि लोगों की आ रही समस्याओं का निदान किया जा सके।
उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों ने जिला के अनछुये पर्यटन स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के मुद्दे को रखने के साथ साथ अपने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के पश्चात जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से नशीली दवाओँ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय  दिवस  के अवसर पर उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने शपथ ली।
जिसमें कहा गया कि आज हम एकजुट होकर नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल हमारे समुदाय, परिवार दोस्त बल्कि खुद को नशामुक्त बनाएंगे क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने राज्य हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास  करेंगे।
इस अवसर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए सभी मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम सिंह राणा, जिला परिषद के सदस्य,वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार,  जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा,जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, ज़िला  रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान,अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय मूल के शख्स को उम्रकैद की सजा

चंडीगढ़ : कनाडा की एक अदालत ने भारतीय मूल के गैंगस्टर बलराज सिंह बसरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उसे 2022 में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (UBC) के पास हुई गोलीबारी में विशाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सद्भावना टी-20 क्रिकेट कप के लिए आमंत्रित किया

रोहित भदसाली। शिमला : हिम स्पोटर््स एंड कल्चरल एसोसिएशन, शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें 16 एवं 17 नवम्बर, 2024 को शिमला में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्टल और हेरोइन बरामद – इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके थे बम

अमृतसर : स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। यह मॉड्यूल विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, सुंदर सिंह ठाकुर बन सकते हैं मंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद को...
Translate »
error: Content is protected !!