हसन वैली में व्यूइंग डेक के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ढली के समीप हसन वैली  में व्यूइंग डेक के निर्माण कार्य के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में अवगत करवाया गया कि 18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को अन्तिम रूप प्रदान किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पहाड़ी की ओर से 9 रस्सियों की सहायता से लगभग 600 वर्ग मीटर का ग्लास व्यूइंग डेक निर्मित किया जाएगा, इसमें एक बार में लगभग 700 से 800 लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। यह परियोजना वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र हसन वैली में निर्मित की जाएगी इसलिए वन संरक्षण के तहत इस भूमि को परिवर्तित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
उप-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पूर्ण करने और इसे प्रशासनिक अनुमोदन, व्यय स्वीकृति और धन की व्यवस्था के लिए निदेशक पर्यटन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्राधिकरण को परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए एफआरए के अंतर्गत वन स्वीकृति के लिए इस भूमि को परिवर्तित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बनेगी।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला पार्टी कार्यालय में सुना सीधा प्रसारण बजट में अधोसंरचना विकास पर ज्यादा बल, प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हथौड़ी से ताला तोड़ा, 40 हजार नकद और सोना समेटा; CCTV में कैद हुआ चोर

एएम नाथ।  हमीरपुर। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेगी राम हत्याकांड पर सदन में गरजे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज…कहा , ऐसी बर्बर घटना ने झकझोर दिया, दोषियों के मन में कानून का भय जरूरी

नेगी राम प्रकरण पर CM सुक्खू का बड़ा आश्वासन, आज ही DGP को देंगे निर्देश एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में चुराह के विधायक डॉ. हंस राज ने नेगी...
Translate »
error: Content is protected !!