बेबी शो और फैशन शो में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोहा

by
एएम नाथ। सुजानपुर 02 मार्च :  राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने किड्स क्रैच प्ले वे हाउस सुजानपुर के सहयोग से बेबी शो आयोजित किया। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के 68 बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। एक वर्ष तक के आयु वर्ग में तारिणी ठाकुर ने पहला, वेदांश ठाकुर ने दूसरा, यशवर्द्धन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक से तीन वर्ष तक के आयु वर्ग में शिवन्या ने पहला, शिवेन ने दूसरा और ताशिया कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन से पांच वर्ष तक के आयु वर्ग में अनाया शर्मा प्रथम, शिवेन द्वितीय और ध्रुविश दीक्षित तृतीय रहा। फैशन शो में एकांश चौहान प्रथम, कियांश जयसवाल द्वितीय और अन्वी कौंडल तृतीय रही। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, एसडीएम विकास शुक्ला, बीएमओ डॉ. राजकुमार, सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. स्वाति, डॉ. दीक्षा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की : भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला एवं मणिमहेश यात्रा के दौरान अर्जित ज्ञान के उपयोग के दिए निर्देश कार्यशाला में विभिन्न विभागीय 65 कर्मियों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 दिन पहले ली थी बाइक : वहीं बन गई इकलौते बेटे की मौत का कारण

एएम नाथ । देहरा :  ग्राम पंचायत ठठलेहड़ के गांव अंब लाहड़, पोस्ट ऑफिस घेड़ मानगढ़ निवासी 17 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र संजय कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी लाइन से हटकर वोट देने की आजादी चाहते हैं मनीष तिवारी…संसद में विधेयक पेश

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें अच्छे कानून बनाने के लिए संसद सदस्यों को व्हिप के झंझट से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने राथल मेले मे की शिरकत : कहा… अगले साल से जिला स्तर पर मनाया जायेगा राथल मेला

एएम नाथ। शिमला जुब्बल । 09 अगस्त – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राथल मेले मे शिरकत की। गौरतलब है कि यह मेला सदियों से मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!