मुख्यमंत्री ने वीआईपी सोफ़ा हटवाकर साधारण कुर्सी पर बैठकर जीता जनता का दिल

by

एएम नाथ। मंडी : नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। जनसभा में मुख्यमंत्री के लिए मंच पर विशेष रूप से एक बड़ी वीआईपी कुर्सी लगाई गई थी। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और उस कुर्सी पर बैठे, उन्होंने बिना देर किए उसे पीछे हटाने को कहा और उसकी जगह साधारण कुर्सी मंगवाकर उस पर बैठे।

मुख्यमंत्री के इस सहज और आमजन से जुड़े व्यवहार की वहां मौजूद जनता ने खूब सराहना की। नाचन की जनता को मुख्यमंत्री का यह कदम खूब पसंद आया और उन्होंने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उनके इस सादगी भरे कदम की लोगों ने खूब प्रशंसा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

एएम नाथ।  हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। इसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश की आज़ादी में पत्रकारों की भूमिका अहम : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला, 19 फ़रवरी । भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा बुधवार को शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां...
Translate »
error: Content is protected !!